फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu arrives at residence of Sonia Gandhi 

किसान आंदोलन के बीच नवजोत सिद्धू पहुंचे सोनिया गांधी से मिलने, कृषि कानूनों पर चर्चा संभव

Mon, 08 Feb 2021 12:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Feb 2021 12:56 PM IST
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu arrives at residence of Sonia Gandhi 
सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : ANI
किसान आंदोलन के बीच सोमवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू सोमवार को कांग्रेस की अंतरिम प्रमुख सोनिया गांधी से मिलने उनके घर पहुंचे। दोनों के बीच किसान आंदोलन पर चर्चा संभव है। 
विज्ञापन

नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब की राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। हालांकि वे ट्विटर पर सक्रिय रहते हैं। अक्सर शेरो शायरी के जरिये अपनी भावनाओं को जाहिर करने वाले सिद्धू ने मुलाकात से कुछ देर पहले ट्वीट किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उन्होंने लिखा कि सविनय अवज्ञा, वास्तव में, एक रूढ़िवादी विचार है। यह विद्रोह के कुछ कदम कम है। यह अच्छे कानूनों पर जोर देकर और बुरे कानूनों को खारिज करके कानून के शासन का सम्मान करता है। इससे पहले सिद्धू ने एक ट्वीट किया था कि ये दबदबा, ये दौलतें, ये हकूमत का नशा, सब किरायेदार हैं... घर बदलते रहते हैं। 


पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। सिद्धू की पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से तनातनी जगजाहिर है। ऐसे में सिद्धू का सोनिया गांधी से मुलाकात करने जाना कई संभावनाओं को जाहिर कर रहा है। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed