सिद्धू के सलाहकार का कैप्टन पर हमला: मुस्तफा बोले- अगर गद्दार कहेंगे तो मैं पूरी किताब खोलूंगा
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तान के आर्मी चीफ को सिद्धू का दोस्त बताया था। कैप्टन के इस बयान पर अब सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा ने पलटवार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर रविवार को जमकर हमला बोला। मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू कोई गद्दार नहीं है। अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह उन्हें गद्दार करेंगे तो मैं पूरी किताब खोलूंगा। कैप्टन का निशाना सिद्धू नहीं बल्कि गांधी परिवार है। मैं कैप्टन अमरिंदर सिंह को गांधी पर को निशाना बनाने की अनुमति नहीं दूंगा।
सिद्धू एक आपदा: कैप्टन अमरिंदर सिंह
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से इस्तीफा देने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के लिए दिक्कतें खड़ी कर दीं हैं। परोक्ष तौर पर उन्होंने सिद्धू को पंजाब सूबे की सुरक्षा के लिए खतरा करार दिया है। उनका कहना है कि नवजोत सिद्धू कांग्रेस में एक आपदा की तरह हैं। कांग्रेस को उनको अध्यक्ष नहीं बनाना चाहिए था।
सिद्धू पाकिस्तान सेना प्रमुख बाजवा और वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान के मित्र हैं। अगर उनको सीएम बनाया गया तो इसका विरोध करूंगा। अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब सरहदी सूबा है, जहां सीमा पार से अस्थिरता पैदा करने के लिए हथियार भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा पाकिस्तान से ड्रग्स की खेप लगातार आ रही हैं। ऐसे में मैं पंजाब की सुरक्षा के लिए लड़ता रहूंगा।
कैप्टन ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर नवजोत सिद्धू उन्हें बिल्कुल मंजूर नहीं हैं, क्योंकि यह व्यक्ति पंजाब के लिए तबाही है। उन्होंने कहा कि सिद्धू कैबिनेट मंत्री के तौर पर अपना विभाग तो संभाल नहीं सके, पंजाब को क्या संभालेंगे।
Navjot Sidhu is not a traitor. If after now Capt Amarinder Singh calls Sidhu a traitor, then I will open the whole book. Capt's target is not Sidhu but the Gandhi family. I'll not allow Capt to target Gandhi family: Md Mustafa, advisor to Punjab Cong Chief Navjot Singh Sidhu pic.twitter.com/kwJ8M6lK55
— ANI (@ANI) September 19, 2021