{"_id":"57f9e4a14f1c1b655228ddd2","slug":"navjot-sidhu-wife-navjot-kaur-sidhu-resigned-from-bjp-know-here-the-reason","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आखिर ऐसा क्या हुआ, जो सिद्धू की पत्नी ने दिया भाजपा से इस्तीफा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर ऐसा क्या हुआ, जो सिद्धू की पत्नी ने दिया भाजपा से इस्तीफा?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 10 Oct 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
नवजोत कौर सिद्धू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायरब्रांड नेता नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफा देने का कारण 9 अक्तूबर को होने वाली उनकी प्रेस कांफ्रेंस है, जिसमें वे अपनी अगली राजनीतिक रणनीति का खुलासा करेंगी।
गौरतलब है कि डॉ. सिद्धू ने शनिवार को ई-मेल के जरिए एक लाइन का इस्तीफा भेजा, जिसे भाजपा प्रदेश प्रधान विजय सांपला ने मंजूर कर लिया। सिद्धू दंपति पंजाब की राजनीति में अब नया अध्याय जोड़ने का मन बना चुका है।
इससे पहले 1 अप्रैल 2016 को डॉ. सिद्धू ने फेसबुक पर भाजपा से इस्तीफा देने का पोस्ट डाला था। लेकिन वह पोस्ट मजाक निकला था। वे लगातार भाजपा से इस्तीफा देने के संकेत देती रही हैं। डॉक्टरी पेशा छोड़कर डॉ. नवजोत कौर सिद्धू 2012 में अमृतसर पूर्वी से भाजपा की टिकट से विधायक बनीं थीं।

कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं डॉ. सिद्धू
नवजोत सिद्धू पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ
- फोटो : फाइल फोटो
वहीं, नवजोत कौर सिद्धू का इस्तीफा मिलने के बाद विजय सांपला ने कहा कि उनके इस्तीफा देने के पीछे भाजपा का कोई कसूर नहीं। हम मैडम सिद्धू को लंबे अर्से से बर्दाश्त कर रहे थे। शुक्र है उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
दूसरी ओर, डॉ. सिद्धू ने पिछले महीने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह को पार्टी की वर्किंग को सही करने की नसीहत देते हुए कांग्रेस में जाने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि कैप्टन पंजाब को सही दिशा दे सकते हैं और सिद्धू दंपत्ति वहीं खड़ा होगा जहां पंजाब का भला होगा।

एक दो दिन में सिद्धू भी कर सकते हैं बड़ा ऐलान
नवजोत सिद्धू पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ
- फोटो : फाइल फोटो
क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू के 18 जुलाई को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के साथ ही यह साफ हो गया था कि सिद्धू अब ज्यादा समय तक पार्टी के साथ नहीं रहेंगे। ऐसे में भाजपा से ही विधायक उनकी पत्नी नवजोत कौर के भी पार्टी छोड़ने की चर्चा होने लगी थी।
नवजोत सिंह सिद्धू ने 14 सितंबर को भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह के साथ अपनी नई पार्टी आवाज-ए-पंजाब बना ली है। हालांकि सिद्धू के आम आदमी पार्टी में जाने की भी चर्चा रही, लेकिन नई पार्टी के एलान के बाद इस पर विराम लग गया।
अब उनकी पत्नी नवजौत कौर के भाजपा से इस्तीफे के बाद माना जा रहा है कि सिद्धू एक-दो दिन में पंजाब विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की भूमिका को लेकर बड़ा एलान कर सकते हैं।