{"_id":"6b03f273eef3e74a23090126","slug":"grand-nagar-kirtan-held-in-sultanpur-lodhi-on-guru-parv-sgpc-chief-urges-open-kartarpur-corridor-2026-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुरु पर्व: सुल्तानपुर लोधी में भव्य नगर कीर्तन, एसजीपीसी प्रधान बोले-करतारपुर कॉरिडोर जल्द खोले केंद्र सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु पर्व: सुल्तानपुर लोधी में भव्य नगर कीर्तन, एसजीपीसी प्रधान बोले-करतारपुर कॉरिडोर जल्द खोले केंद्र सरकार
Mon, 23 Nov 2026 01:29 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
Published by: Nivedita
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:29 PM IST
सार
पवित्र नगरी सुल्तानपुर लोधी में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन के दौरान पूरा वातावरण गुरबाणी और गुरु भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। बड़ी संख्या में पहुंची संगत ने सतनाम श्री वाहेगुरु के जाप के साथ गुरु साहिब के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा का प्रकटावा किया।
विज्ञापन
सुल्तानपुर लोधी में सजा नगर कीर्तन
- फोटो : संवाद
विस्तार
श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पवित्र नगरी सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा श्री संतघाट साहिब से विशाल नगर कीर्तन सजाया गया। नगर कीर्तन की शुरुआत के मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी विशेष रूप से शामिल हुए।
इस अवसर पर एडवोकेट धामी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप उठाकर पालकी साहिब में सुशोभित किया। इसके बाद उन्होंने अरदास में शामिल होकर गुरु साहिब की हजूरी में माथा टेका और नगर कीर्तन की शुरुआत करवाई।
इस मौके पर धामी ने श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का प्रकाश पर्व केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमें सर्वहित, आपसी प्रेम, समानता, सांझीवालता और मानवता की सेवा जैसे महान सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
एडवोकेट धामी ने करतारपुर कॉरिडोर अब तक नहीं खोले जाने पर नाराजगी जताते हुए केंद्र सरकार से मांग की कि सिख संगत की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कॉरिडोर को जल्द खोला जाए, ताकि श्रद्धालु श्री गुरु नानक देव जी महाराज से संबंधित पवित्र स्थल गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन कर सकें।
उन्होंने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के इजलास के दौरान भी करतारपुर कॉरिडोर खोलने संबंधी प्रस्ताव पेश किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह मामला सिख संगत की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा हुआ है और सरकार को इस संबंध में जल्द सकारात्मक कदम उठाने चाहिए।

Trending Videos
श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर तरनतारन में सजा विशाल नगर कीर्तन
श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व को समर्पित सोमवार को तरनतारन में श्रद्धा और खालसाई उत्साह के साथ विशाल नगर कीर्तन सजाया गया। धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन श्री दरबार साहिब से आरंभ हुआ।
नगर कीर्तन शहर के विभिन्न बाजारों और प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ा। इस अवसर पर श्री दरबार साहिब तरनतारन के हैड ग्रंथी ज्ञानी हीरा सिंह ने समस्त सिख संगत को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि गुरु साहिब का पावन प्रकाश पर्व पूरी दुनिया में श्रद्धा, प्रेम, सम्मान और चढ़दी कला के साथ मनाया जा रहा है।