फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   navjot sidhu telling about sukhbir badal in press conference

नवजोत सिद्धू, सुखबीर बादल के बारे में ये क्या कह रहे हैं, यकीं नहीं होगा

Sun, 07 Jan 2018 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sun, 07 Jan 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
navjot sidhu telling about sukhbir badal in press conference
नवजोत सिद्धू
मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने सुखबीर बादल के बारे में एक खुलासा किया है, जिसके बारे में जानकर किसी को भी यकीं नहीं होगा। पंजाब के निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को अपना पुराना मोबाइल नंबर बदलना पड़ा है। कहते हैं कि पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने उनका नंबर सर्विलांस पर लगा दिया था (टेप करवा रहे थे)। जिसके चलते उन्हें नंबर बदलना पड़ा। अपने चहेतों का फोन नंबर अपने मोबाइल में फीड करते हुए सिद्धू कहते हैं कि सरकार बदले की नीति पर जब उतरती है तो क्या-क्या नहीं करती।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के लिए केंद्र सरकार की तारीफ
सिद्धू कैमरे के आगे और पीछे यही कहते हैं कि पंजाब को गप्पी सुखबीर ने कई सौ साल पीछे धकेल दिया है। पंजाब की नस्लें बर्बाद करने में पुरानी सरकार का बहुत बड़ा हाथ रहा है। सिद्धू देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली को जेटली साहब व जेटली सर कहकर प्रेस कांफ्रेंस में संबोधन करते रहे। और तो और पंजाब में स्मार्ट सिटी का सपना साकार होने के पीछे भी उन्होंने केंद्र सरकार की तारीफ की, खासकर सिद्धू के संबोधन में जेटली साहब कई बार सुना गया।
विज्ञापन


20 से पहले मिलेगा निगम को मेयर: सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि 20 जनवरी के पहले मेयर का चुनाव मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कर सकते हैं। सिद्धू ने यह भी कहा कि सीएम साहब जिसे मेयर बनाएंगे उन्हें मंजूर है। सीएम की मर्जी के बगैर कोई कुछ नहीं बन सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप किसानों को भड़का रही है
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि आम आदमी पार्टी का वजूद पंजाब में खिसक गया है। आप किसानों को भड़का रही है। पूर्व सरकार ने किसानों की सहायता के लिए दी जाने वाली ग्रांट में अपने समर्थकों को फिट किया था, जांच में खुलासा होने के बाद छंटनी की गई है तो इसमें गलत क्या है।


चड्ढा मामले से जताई अनभिज्ञता
नवजोत सिंह सिद्धू चर्चित चीफ खालसा दीवान (सीकेडी) मामले में अनभिज्ञ दिखे। उन्हें इस बात की जानकारी थी कि सीकेडी के पूर्व प्रधान चरणजीत सिंह चड्ढा की अश्लील वीडियो वायरल हुई है, यह भी पता था कि चड्ढा के बेटे ने सुसाइड किया है। लेकिन यह जानकारी नहीं थी कि चड्ढा के बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीती महिला का पति भी नामजद है और कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता व पंजाब सचिव को भी एफआईआर में आरोपी बनाया गया है। सिद्धू कहते हैं कि उन्हें इस बारे जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed