{"_id":"5b7bc5e142c792465e1e8a4c","slug":"navjot-sidhu-press-conference-on-hug-to-pakistan-army-chief-qamar-bajwa-pm-imran-khan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के आर्मी चीफ को गले लगाने पर नवजोत सिद्धू का जवाब, बोले- अटल बिहारी भी गए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान के आर्मी चीफ को गले लगाने पर नवजोत सिद्धू का जवाब, बोले- अटल बिहारी भी गए थे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 21 Aug 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में पाक आर्मी चीफ कमर बाजवा को गले लगाया तो उठने लगी उंगली, पर नवजोत सिद्धू ने प्रेस कांफ्रेंस करके करारा जवाब दिया है। नवजोत सिद्धू ने कहा कि पाक आर्मी चीफ कमर बाजवा ने शांति की बात की थी, इसलिए मैं भावुक हो गया था और इसी भावुकता में मैंने उन्हें गले लगा लिया।
नवजोत सिद्धू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी दोस्ती बस लेकर पाकिस्तान गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नवाज शरीफ को शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया था। इसी तरह मुझे बुलाया गया और मैं गया। इसमें इतना हंगामा करने की क्या बात हो गई, समझ नहीं आया।
नवजोत सिद्धू ने कहा कि मेरे पाकिस्तान जाने को लेकर कई लोगों ने काफी कुछ कहा। यहां तक कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी बोले। भारत देश में लोकतंत्र है। यहां हर किसी को आजादी है, अपनी बात कहने की।

In the past also efforts for peace have been made, the late Vajpayee ji had taken 'dosti bus' to Lahore, invited Musharraf. PM Modi invited Nawaz Sharif to oath-taking, he also went suddenly to Lahore: Navjot Singh Sidhu pic.twitter.com/4UyVKDdwDf
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 21, 2018
नवजोत सिद्धू ने कहा कि मेरे पाकिस्तान जाने को लेकर कई लोगों ने काफी कुछ कहा। यहां तक कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी बोले। भारत देश में लोकतंत्र है। यहां हर किसी को आजादी है, अपनी बात कहने की।
पहले बोले थे- जब जरूरत होगी, मजबूत जवाब दिया जाएगा
navjot sidhu
इससे पहले पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि वह मामले में जवाब देने के लिए तैयार हैं और जब जरूरत होगी, मजबूत जवाब दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जब भी जवाब देना होगा। जवाब दूंगा और सभी को दूंगा। पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पाकिस्तान गए नवजोत सिद्धू वहां पाक आर्मी चीफ के गले मिले थे। इस घटना को लेकर भारत में विपक्षी दलों ने उनकी कड़ी आलोचना की, वहीं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी सिद्धू की इस हरकत पर ऐतराज जताया था।
अपने जवाब में सिद्धू ने कहा कि जब कोई उनसे यह कहे कि हम समान संस्कृति से हैं और एतिहासिक गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब का मार्ग खोलने की बात करे तो उन्हें क्या करना चाहिए था। इस बीच, नवजोत सिद्धू की पाक सेना प्रमुख के जफ्फी को करतारपुर का मार्ग खुलने की उम्मीद जगाने वाला करार दिया जा रहा है। पंजाब में सिख समुदाय ने सिद्धू की जफ्फी के इस कारण को सही ठहराना शुरु कर दिया है।
सिद्धू ने भी दावा किया है कि पाक सेना प्रंमुख श्री गुरु नानक देव जी के 550वें जयंती समारोह के उपलक्ष्य में करतारपुर का मार्ग खोलने पर विचार करने को सहमत हो गए हैं। सिद्धू ने कहा कि पाक सेना प्रमुख की यही बात सुनकर उन्हें बेहद खुशी हुई।