फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Sidhu not included in advisory committee by Captain Amrinder Singh

नवजोत सिद्धू को एक और झटका, कैप्टन ने बनाए आठ सलाहकार समूह, किसी में नहीं किया शामिल

Sun, 09 Jun 2019 10:36 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 09 Jun 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
Navjot Sidhu not included in advisory committee by Captain Amrinder Singh
सिद्धू बनाम कैप्टन - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिद्धू को एक और झटका दिया है। दरअसल, सीएम ने आठ ग्रुप बनाए हैं, जिनमें सिद्धू को शामिल नहीं किया गया। पंजाब में विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों को लागू करने में तेजी लाने के लिए कैप्टन ने आठ सलाहकार समूहों का गठन किया है। यह समूह कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा करके भविष्य में सुधार का ब्लूप्रिंट देगा।
विज्ञापन


सलाहकार समूह चार सप्ताह में अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को देंगे। रिपोर्ट पर जुलाई 2019 में होने वाली कैबिनेट की बैठक में चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा स्कीम को प्रभावी बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री शहरी कायाकल्प एवं सुधार संबंधी सलाहकारी ग्रुप के प्रमुख होंगे।
विज्ञापन


इसमें स्मार्ट सीटी, अमरूत, यूईआईपी और हुडको शामिल हैं। मुख्यमंत्री इस ग्रुप के चेयरमैन होंगे, जबकि स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, भवन निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया, लोक निर्माण मंत्री विजय इंदर सिंगला, खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशू समेत अन्य सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे के दुरुपयोग के विरुद्ध व्यापक कार्य योजना के लिए मुख्यमंत्री चेयरमैन, जबकि स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला, डीजीपी दिनकर गुप्ता और एडीजीपी/एसटीएफ गुरप्रीत कौर देयो इसके सदस्य होंगे।
Trending Videos

किसानों और खेत मजदूरों के कर्ज माफी संबंधी सलाहकारी ग्रुप में सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को चेयरमैन, राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ और कल्याण मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को सदस्य बनाया गया है। स्वास्थ्य बीमा संबंधी ग्रुप के स्वास्थ्य मंत्री चेयरमैन, सामाजिक सुरक्षा मंत्री अरुणा चौधरी इसके सदस्य होंगे।

घर घर रोजगार ग्रुप का चेयरमैन रोजगार सृजन और तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को बनाया गया है। खाद्य सुरक्षा-स्मार्ट राशन कार्डों संबंधी ग्रुप के खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशु प्रमुख होंगे और ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सामाजिक सुरक्षा मंत्री अरुणा चौधरी को सदस्य बनाया गया है।

ग्रामीण विकास- एमजीएसवीवाई, एसवीसी, मनरेगा, ग्रामीण भवन निर्माण संबंधी ग्रुप के तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा चेयरमैन होंगे, जबकि कल्याण मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, जल सप्लाई और सैनीटेशन मंत्री रजिया सुलताना इसके सदस्य होंगे। स्वास्थ्य मंत्री मिशन तंदुरुस्त पंजाब ग्रुप के प्रमुख होंगे, जबकि वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, जल स्रोत मंत्री, रजिया सुलताना और खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी इसके सदस्य होंगे। शहरी कायाकल्प एवं सुधार ग्रुप में अमृतसर, लुधियाना, जालंधर और पटियाला के मेयर भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed