फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Kaur Sidhu and ex Akali MLA Pargat Singh join Congress

पंजाब में कांग्रेस को 'संजीवनी', नवजोत कौर और परगट सिंह पार्टी में शामिल

Tue, 29 Nov 2016 01:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 29 Nov 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
 Navjot Kaur Sidhu and ex Akali MLA Pargat Singh join Congress
नवजोत कौर कांग्रेस में शामिल - फोटो : ANI

विधानसभा चुनाव से पहले उस समय कांग्रेस को जबरदस्त सफलता मिली जब नवजोत कौर सिद्धू और पूर्व विधायक परगट सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनका पार्टी में स्वागत करते हुए मीडिया के सामने औपचारिक एलान किया।

विज्ञापन


इस मौके पर सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। गौरतलब है कि परगट सिंह और नवजोत कौर के कांग्रेस में शामिल होने का एलान पहले ही कैप्टन ट्विटर पर कर चुके थे। 
विज्ञापन


अकाली दल को अलविदा कहने के बाद पूर्व विधायक परगट सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू और बैंस बंधुओं के साथ मिलकर आवाज ए पंजाब फ्रंट का एलान किया था, लेकिन इस फ्रंट के टूट जाने के बाद अब परगट सिंह का कांग्रेस में जाना पक्का हो गया था। इस तरह का संकेत पूर्व विधायक राणा गुरजीत सिंह ने दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 परगट सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से जहां कुछ कांग्रेसी खुश हैं, तो वहीं इससे कई कांग्रेसियों का गणित बिगड़ सकता है। जो कांग्रेसी नेता कैंट से कांग्रेस की सीट मिलने की उम्मीद लगाए बैठे थे। अब परगट सिंह के कांग्रेस में आने से उनकी यह उम्मीद पर पानी फिर सकता है। 

नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने की चर्चा

 Navjot Kaur Sidhu and ex Akali MLA Pargat Singh join Congress
नवजोत सिंह सिद्धू

रविवार को राणा गुरजीत सिंह पूर्व विधायक परगट सिंह के घर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कह दिया था कि परगट सिंह सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। जब उनसे पूछा गया कि जालंधर कैंट से टिकट दिए जाने पर कुछ टिकट के दावेदार आपका विरोध कर रहे हैं।

क्या पार्टी आपको कैंट से टिकट देगी, तो इस पर उन्होंने कहा कि पार्टी जो उनकी ड्यूटी लगाएगी वह ईमानदारी से निभाएंगे। अगर उनको टिकट मिलने से कोई पार्टी नेता नाराज होता है, तो वह उनको मनाने की पूरी कोशिश करेंगे।

इस दौरान राणा गुरजीत सिंह ने परगट सिंह की तारीफ करते हुए कहा था कि परगट के कांग्रेस में शामिल होने से सिर्फ दोआबा क्षेत्र ही नहीं पूरे पंजाब में कांग्रेस को ओर मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि टिकट का फैसला हाईकमान का है। वह तो यही कहना चाहते हैं कि टिकट जिस किसी को मिले, लेकिन कांग्रेस को पंजाब में सत्ता में लाने के लिए सभी एकजुट होकर काम करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed