फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjoj Singh Sidhu in Kaithal

गुंडों से छुटकारा भाजपा की दिलाएगी: सिद्धू

Wed, 08 Oct 2014 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Wed, 08 Oct 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
Navjoj Singh Sidhu in Kaithal

सीवन। पूर्व क्रिकेटर और वरिष्ठ भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को सीवन में एक रैली की।

विज्ञापन


इस दौरान सिद्धू जनता से कांग्रेस पार्टी के कुशासन और इनेलो पार्टी की गुंडा राजनीति से छुटकारा पाने के लिए भाजपा का साथ देने का आह्वान किया। सिद्धू ने श्री रामलीला ग्राउंड सीवन में हलका गुहला से भाजपा प्रत्याशी कुलवंत बाजीगर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

उन्होेंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। उसने पिछले 60 साल में गरीबों के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया। इनेलो ने सत्ता के दौरान लोगों की जमीनों पर कब्जे किए हैं। उन्होंने इस दौरान कई चुटकुले भी सुनाए। जनसभा को युवा भाजपा के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रत्याशी कुलवंत बाजीगर, नगर पालिका चीका के वाइस चेयरमैन ओमप्रकाश गोयल, गुरदेव सिंह एडवोकेट, प्रमुख भाजपा नेता हरि राम मित्तल चीका, सुरता राम शर्मा, जगमाल सिंह राणा भूना, भाजपा सीवन मंडल के प्रधान दरबारा सिंह डोहर, कांगथली मंडल के प्रधान महेन्द्र सिंह चीमा, गज्जन सिंह गोबिन्दपुरा और सुरजीत सिंह मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed