फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Naveen Jaihind reached the residence of former CM along with hundreds of youth regarding the pending recruitments.

Chandigarh News: अटकी भर्तियों को लेकर सैकड़ों युवाओं के साथ पूर्व सीएम के आवास पर पहुंचे नवीन जयहिंद

Sun, 08 Sep 2024 07:36 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
Naveen Jaihind reached the residence of former CM along with hundreds of youth regarding the pending recruitments.
लंबित भर्तियों को जल्दी कराने के लिए कांग्रेस का पत्र वापस लेने की मांग
विज्ञापन

पूर्व सीएम हुड्डा और रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा से की मुलाकात
चंडीगढ़। हरियाणा में अटकी भर्तियों को लेकर सैकड़ों युवाओं के साथ नवीन जयहिंद दिल्ली स्थित पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर पहुंचे। यहां पर जयहिंद के नेतृत्व में युवाओं ने पूर्व सीएम हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मुलाकात की। युवाओं ने मांग उठाई कि लंबित भर्तियों को लेकर कांग्रेस की ओर से रोक लगाने के लिए चुनाव आयोग को जो पत्र लिखा गया है, उसे वापस लिया जाए। साथ ही अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो इस भर्ती को कैंसिल न करके जल्द से जल्द इनका परिणाम जारी हो। हुड्डा ने युवाओंं को आश्वस्त किया कि कांग्रेस किसी भर्ती को नहीं रुकवा रही है, बल्कि इसको लेकर भाजपा गलत प्रचार कर रही है। हुड्डा से मिलने के बाद युवा कांग्रेस नेता जयराम रमेश के आवास पर गए। क्योंकि चुनाव आयोग को जयराम रमेश ने ही भर्तियों पर रोक लगाने के लिए पत्र लिखा हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद का कहना है कि भर्ती का परिणाम रोकने से हजारों युवा प्रभावित हो रहे हैं। हमारी कोशिश है कि इनका परिणाम जल्द जारी किया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो अगली सरकार इन भर्तियों को रद्द न करे, बल्कि परिणाम जारी करके इन्हें जल्द नियुक्ति दी जाए। पूर्व सीएम ने हमें आश्वस्त किया है कि वह युवाओं के साथ हैं और पत्र को वापस कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed