फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   National Highway in Punjab named as Shri Guru Nanak dev Ji Marg

केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे का नाम रखा श्री गुरु नानक देव जी मार्ग, हरसिमरत कौर ने दी जानकारी

Sat, 19 Oct 2019 12:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 19 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
National Highway in Punjab named as Shri Guru Nanak dev Ji Marg
केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल - फोटो : फाइल फोटो

केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा है कि केंद्र सरकार ने भारत-पाक सीमा से सुल्तानपुर लोधी जाने वाली सड़क का नाम बदल दिया है। इस नेशनल हाइवे का नाम श्री गुरु नानक देव जी मार्ग रखा गया है। हरसिमरत ने बताया कि उन्हें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का पत्र मिला है, जिसमें लिखा है कि मंत्रालय ने उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग 703 एए का नाम गुरु साहिब के नाम पर रखने का फैसला किया गया है। हरसिमरत ने कहा कि उन्होंने 19 सितंबर को इस संबंध में अनुरोध किया था। उन्होंने इसके लिए गडकरी का धन्यवाद किया। हरसिमरत ने बताया कि केंद्र सरकार के इस फैसले के बारे में नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और पंजाब के पीडब्ल्यूडी विभाग को बता दिया गया है। ताकि वे आवश्यक कार्रवाई कर सकें।
विज्ञापन


दोनों संस्थाओं को तत्काल फैसला लागू करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि नेशनल हाइवे अथॉरिटी द्वारा हाल ही में बनाए इस हाइवे का नाम बदल कर श्री गुरु नानक देव जी मार्ग रखना गुरु साहिब को 550वें प्रकाश पर्व पर उपयुक्त श्रद्धांजलि है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed