फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   National Games: Medals to city players in Taekwondo and shooting

राष्ट्रीय खेल : ताइक्वांडो और शूटिंग में शहर के खिलाड़ियों को पदक

Mon, 06 Nov 2023 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
National Games: Medals to city players in Taekwondo and shooting
चंडीगढ़। शहर के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने का सिलसिला जारी है। गोवा में आयोजित खेलों में ताइक्वाडो और शूटिंग में खिलाड़ियों ने पदक जीते। ताइक्वाडो में इतिशा ने जहां स्वर्ण, रक्षा गोस्वामी ने रजत पदक हासिल किया, वहीं शूटिंग में पलक और अंजूम मोदगिल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। ताइक्वाड़ो कोच संदीप कूंडू ने बताया कि यह पहली बार हुआ है कि ताइक्वाड़ो खेल में शहर के खिलाड़ी पदक जीतने में सफल हुए हैं। उन्होंने बताया कि इतिशा ने 73 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ रक्षा गोस्वामी ने रजत पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ी एसडी कालेज-32 की छात्र हैं।
विज्ञापन

वहीं, निशानेबाज पलक ने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। डीएवी कालेज -10 में पढ़ने वाली पलक ने 241.1 अंक हासिल कर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। पलक हरियाणा की तरफ से राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा ले रही हैं। उन्हीं के राज्य की रिदम सांगवान ने 238.7 अंक के साथ प्रतियोगिता में दूसरा और सुरभि राव ने 219.3 अंक हासिल कर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही शहर की शूटर अंजूम मोदगिल ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन की प्रतियोगिता में अर्जुन अवार्डी ओलंपियन अंजुम मोदगिल ने 458.9 अंक हासिल कर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। अंजुम मौजूदा समय में पंजाब की ओर से खेलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed