फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   National campaigner of Hindu Takht attacked with bricks and stones in Patiala

पटियाला: हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक पर ईंट-पत्थरों से हमला, दो कारों के शीशे टूटे, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 23 Sep 2023 01:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 23 Sep 2023 01:18 AM IST
सार

एसपी (सिटी) सरफराज आलम ने माना कि हिंदू नेता देव अमित शर्मा की दो गाड़ियों के काली माता मंदिर के बाहर शीशे तोड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल जांच जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई इसके आधार पर होगी। उन्होंने कहा कि मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जाएगा।

विज्ञापन
National campaigner of Hindu Takht attacked with bricks and stones in Patiala
हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक देव अमित शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर के बाहर शुक्रवार दोपहर को उस समय माहौल तनावपूर्ण बन गया, जब माथा टेकने पहुंचे हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक देव अमित शर्मा पर मंदिर के बाहर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान ईंट व पत्थर चलाए गए, जिनसे अमित शर्मा व उनके साथियों की दो कारों के शीशे टूट गए। बाद में हमलावर मौके से फरार हो गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही थी।

विज्ञापन


हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक देव अमित शर्मा ने कहा कि मास्टर सलीम के खिलाफ पर्चा दर्ज करने की हिंदू समाज की ओर से लगातार मांग की जा रही थी। अरदास पूरी हुई और पर्चा दर्ज हो गया है, जो पूरे हिंदू समाज की एकता व सफलता का प्रतीक है। इसलिए वह शुक्रवार को पटियाला में श्री काली माता मंदिर में माथा टेककर भेंट चढ़ाने आए थे। शर्मा ने इस दौरान गोली चलने का भी संदेह व्यक्त किया लेकिन साथ ही कहा कि इसकी पुष्टि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखने से हो सकती है। उन्होंने बताया कि मंदिर के बाहर खड़े पुलिस मुलाजिमों को आते देखकर बाद में हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


एसपी (सिटी) सरफराज आलम ने माना कि हिंदू नेता देव अमित शर्मा की दो गाड़ियों के काली माता मंदिर के बाहर शीशे तोड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल जांच जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई इसके आधार पर होगी। उन्होंने कहा कि मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed