{"_id":"e24d57b4182b19e087d45bf8a1f71fb8","slug":"natak-drama-play-at-punjab-kala-bhawan-chandigarh-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और उसने छोड़ दिया शादी न करने वाले प्रेमी को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और उसने छोड़ दिया शादी न करने वाले प्रेमी को
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 15 Jun 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब कला भवन में थिएटर आर्ट चंडीगढ़ और सिटी एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित ओपन एयर थिएटर फेस्टिवल के दौरान शनिवार को वीकेंड नाटक का मंचन किया गया। निर्मल वर्मा के लिखे इस सोलो प्ले का निर्देशन आशीष शर्मा ने और अभिनय गगनदीप कौर ने किया।
विज्ञापन
नाटक की शुरुआत घर के दृश्य से होती है जहां एक युवती सोई हुई है। घड़ी का अलार्म बजने पर वह उठती है। दरअसल युवती अपने प्रेमी के घर में है जहां वह हर वीकेंड उसके साथ रहने आती है। चेहरे पर खोया हुआ सा भाव लेकर वह घर से निकलती है। वह अपने बारे में बताती है।
विज्ञापन
वह एक कंपनी में काम करती है और एक तलाकशुदा व्यक्ति से प्यार करती है। युवती चाहती है कि उसका प्रेमी उससे शादी कर ले। प्रेमी अकसर उसे टालता है। प्रेमी की सात साल की एक बेटी भी है जो हॉस्टल में रहती है।
विज्ञापन
उसकी बेटी भी अपने पिता के इस संबंध के बारे में जानती है लेकिन फिर भी वह युवती को नहीं अपनाता। युवती अंत में अपने प्रेमी को छोड़कर अपनी जिंदगी अकेले जीने का फैसला करती है।