{"_id":"a95e84ed61c6274ef268eb5bc22f0754","slug":"natak-drama-play-at-punjab-kala-bhawan-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटक देखने के शौकीन आज पहुंचें कला भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटक देखने के शौकीन आज पहुंचें कला भवन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 21 Jul 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
इतने सालों में नेताओं की कुर्सी बदली है, लेकिन देश में गरीबी नहीं कम हुई। कुछ यही मैसेज लेकर मंगलवार शाम नाटक ‘चुकाएंगे नहीं’ का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
इटालियन लेखक दारिआ फो के लिखे नाटक ‘कांट पे वोंट पे’ का हिंदी में अनुवाद अमिताभ श्रीवास्तव ने किया है। इसका निर्देशन शहर के थिएटर ग्रुप सात्विक आर्ट सोसाइटी के सदस्य अमित सनोरिया और सरवर अली ने किया है।
विज्ञापन
सरवन ने बताया देश के वर्तमान हालात को देखते हुए नाटक का चयन किया गया है। नाटक रियलिस्टिक है, इसलिए इसके सेट में आर्डिनरी वर्क किया गया है, लेकिन ज्यादा ध्यान अदाकारी पर दिया गया है।
विज्ञापन
सेट में एक घर का दृश्य दिखाया जाएगा, जिसके इर्द गिर्द ही कहानी घूमती रहती है। लाइट्स में कुछ छोटे बदलाव किए हैं, जिसमें जब एक व्यक्ति अंधा हो जाता है तो उसे लाइट के जरिए दिखाया जाएगा।
नाटक की अवधि एक घंटा चालिस मिनट की है। इसका मंचन मंजाब कला भवन में मंगलवार शाम 6.15 बजे शुरू होगा। नाटक के लिए एंट्री फ्री है।