फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Narwal Cricket Academy's third consecutive victory

Chandigarh News: नरवाल क्रिकेट अकादमी की लगातार तीसरी जीत

Tue, 28 Jan 2025 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Narwal Cricket Academy's third consecutive victory
चंडीगढ़। नरवाल क्रिकेट अकादमी ने आईवीसीए क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए कृष्णा देवी मेमोरियल सीनियर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे संस्करण में चैंपियंस क्रिकेट अकादमी को नौ विकेट से हराया और टूर्नामेंट में लगातार अपना तीसरा लीग मैच जीता। अमीषा नरवाल को 99 गेंदों में शतकीय पारी खेलते हुए नाबाद 111 रन बनाए। उन्हें वुमन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चैंपियंस क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। मनु राणा ने 106 गेंदों में नाबाद 107 रन की शतकीय पारी खेली। सौम्या ने 27 और तनिष्का राणा ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में संपदा दीक्षित, कनिष्का और कोमल बिशन सभी ने 1-1 विकेट चटकाया। जवाब में नरवाल क्रिकेट एकेडमी ने 31 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ओपनर अमीषा ने नाबाद 111 रन बनाए। संपदा दीक्षित ने 47 और तृप्ति मान ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में अंशिता ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed