{"_id":"5504e0d5060bfcf9b057281ed386818d","slug":"narendra-quarter-to-nine-hours-off-feeder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा नौ घंटे बंद रहा नरेंद्रा फीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा नौ घंटे बंद रहा नरेंद्रा फीडर
ब्यूरा/अमर उजाला/ जगाधरी।
Updated Tue, 16 Sep 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्रा चौक फीडर की केबल रविवार रात को एक बजकर 35 मिनट पर पंचर हो गई। सोमवार सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर फीडर को चालू किया जा सका। फीडर ब्रेक डाउन होने की वजह से शहर की सात कॉलोनियों के अलावा सैकड़ों फैक्टरियों की बत्ती नौ घंटे से ज्यादा समय तक गुल रही।
बिजली गुल होने की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कतें फैक्टरी मालिकों को उठानी पड़ी। इसके अलावा सुबह के समय लोगों के घरों में पानी की सप्लाई भी नहीं हो पाई। इस कारण गृहणियों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। विद्युत निगम के अधिकारियों के मुताबिक अभी तक केबल का एक फाल्ट मिला है। क्षेत्र की बिजली को दूसरे फीडरों से जोड़कर चालू किया गया है।
विद्युत निगम से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को एक बजकर 35 मिनट पर नरेंद्रा चौक फीडर की केबल पंक्चर हो गई। इससे गौरी शंकर कॉलोनी, जडौदा गेट, जसैको कॉलोनी, विश्वकर्मा मोहल्ला, महावीर कॉलोनी, हनुमान गेट, गंगानगर कॉलोनी, पुरानी अनाज मंडी, प्रकाश चौक व आसपास क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। कई घंटे तक बिजली न आने की वजह से जब इनवर्टरों ने जवाब दे दिया, तो क्षेत्र के लोगों ने पावर हाउस पर फोन कर स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
जहां से उन्हें पता चला कि तकनीकी खराबी की वजह से फीडर बंद हुआ है। हालांकि क्षेत्र में बिजली की सूचना मिलने के बाद बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने फाल्ट को खोजना शुरू कर दिया। सोमवार सुबह महेंद्रा स्टील के पास केबल पंक्चर मिली।
सोमवार सुबह पौने 11 बजे बिजली कर्मियों ने प्रकाश चौक के पास से केबल को दूसरे फीडरों से जोड़कर लाइन को चालू किया गया। अभी बिजली कुछ देर ही चली थी कि 12 बजकर 35 मिनट पर फिर से गुल हो गई। बिजली कर्मियों ने बताया कि लाइनें बदलने के लिए नरेंद्रा फीडर पर परमिट लिया गया था, जो कि एक बजकर 30 मिनट तक जारी रहा। द जगाधरी मैटल मैन्युफैक्चर्स एंड सप्लायर्स एसोसिएशन के महासचिव सुंदर लाल बतरा का कहना है शहर में बिजली की व्यवस्था चौपट हो गई है।
बर्तन फैक्टरी मालिक विकास कुमार, रामकुमार व कृष्णपाल का कहना है कि बिजली गुल होने की वजह से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। रविवार रात तथा सोमवार को सुबह के समय गौरी शंकर कॉलोनी, जडौदा गेट, जैसको कॉलोनी, हनुमान गेट, महावीर कॉलोनी, विश्वकर्मा मोहल्ला, गंगा नगर की बत्ती गुल हो गई। बर्तन व्यापारी विक्रम व अजय कुमार का कहना है कि आए दिन बिजली गुल हो जाती है। इस कारण उन्हें हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है। बिजली गुल होने के कारण समय पर माल तैयार करने में परेशानियां होती हैं।
गृहणियों को उठानी पड़ी दिक्कतें
गौरी शंकार कॉलोनी निवासी शैलजा त्यागी, दुर्गेश शर्मा, प्रवेश शर्मा व नीरज शर्मा का कहना है कि सुबह के समय पेयजल की सप्लाई न होने की वजह से उन्हें रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी की टंकी खाली होने की वजह से उनकी मुश्किलें ज्यादा बढ़ी नजर आई।