फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   narendra modi will favour of reservation, khap panchayat will save daughter

मोदी दिलाएंगे आरक्षण और बेटियां बचाएगी खाप

Sat, 04 Apr 2015 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Sat, 04 Apr 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
narendra modi will favour of reservation, khap panchayat will save daughter

केन्द्र सरकार की बेटी बचाओ मुहिम में जाट बिरादरी की खाप पंचायतें अब सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगी। गांव-गांव, शहर-शहर इस मुहिम को सफल बनाने में योगदान देंगी। अखिल भारतीय जाट महासभा ने यह फैसला पीएम के जाट आरक्षण बचाने के वादे के बाद लिया है। मुहिम की शुरुआत बैशाखी पर्व से होगी।

विज्ञापन


इसकी रूपरेखा बनाने के लिए 14 अप्रैल को जाट बिरादरी की सभी खाप पंचायतें भिवानी में एकत्रित होंगी। अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश मान ने शुक्रवार को पत्र-प्रतिनिधियों से वार्ता में यह जानकारी दी। बताया कि जाट आरक्षण बचाने को लेकर पिछले दिनों विभिन्न खापों के प्रतिनिधि नई दिल्ली में पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिले थे।
विज्ञापन


दोनों ने संवैधानिक प्रक्रिया के तहत आरक्षण बचाने के लिए कोर्ट में पुर्नविचार याचिका डालने का वादा किया। इसके बदले पीएम ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाट महासभा बैशाखी से शुरू करेगी नई मुहिम

narendra modi will favour of reservation, khap panchayat will save daughter

पीएम के वादे के अनुरूप जाट महासभा बैशाखी से इस मुहिम की शुरुआत करेगी। इसकी रुपरेखा बनाने के लिए 14 अप्रैल को भिवानी के जाट धर्मशाला में सभी सक्रिय खापों व जाट संगठनों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है।

बैठक में तैयार रुपरेखा के अनुरूप ही अखिल भारतीय जाट महासभा के बैनर तले पूरे देश में यह अभियान चलाया जाएगा। मान ने सांसद राजकुमार सैनी के बयान को स्वार्थ से वशीभूत करार देते हुए कहा कि सैनी सिर्फ एक सांसद हैं, पार्टी अध्यक्ष या कोई अन्य जिम्मेदार पदाधिकारी नहीं।

उन्होंने आर्थिक आधार पर आरक्षण की दुहाई देने वाले जाट नेताओं को जाट बिरादरी का सबसे बड़ा दुश्मन करार दिया। वार्ता के दौरान सुरेंद्र सिंह, रमेश पंघाल, धर्मबीर सिंह महम, धूप सिंह टिकाण, सूबेदार ओपी पंघाल, सुल्तान सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed