{"_id":"0d35afa2c010a13bb2ca893103de45c8","slug":"narendra-modi-will-come-in-chandigarh-in-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल में पीएम कैंडीडेट नरेंद्र मोदी आएंगे चंडीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल में पीएम कैंडीडेट नरेंद्र मोदी आएंगे चंडीगढ़
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Mar 2014 05:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ से बीजेपी प्रत्याशी किरण खेर ने आज सेक्टर 33 स्थित पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव 2014 के लिए बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले हफ्ते में चंडीगढ़ आएंगे। वे चुनाव प्रचार करने के लिए आएंगे। उनके स्वागत की तैयारियां चल रही हैं।
किरण ने यह भी बताया कि चुनाव प्रचार के लिए चंडीगढ़ में पार्टी के कई बड़े नेता आ सकते हैं। इससे पहले आज अपने दिन की शुरुआत करते हुए किरण खेर ने सेक्टर 34 स्थित गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाया। फिर वे पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन से मिलने के लिए गईं। प्रेस कांफ्रेंस में किरण खेर के साथ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन भी मौजूद रहे।
जब पत्रकारों ने किरण खेर से पूछा कि शहर में पार्टी के तीन बड़े लीडर मौजूद हैं, फिर भी पार्टी की ओर से आपको चुना गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का दुख है कि मेरे भाइयों को चुनाव टिकट नहीं मिला, जबकि वे तीनों पार्टी के योग्य और अनुभवी नेता हैं और हमेशा से पार्टी के विकास के लिए काम करते आए हैं।
विज्ञापन
उनकी इस बात का जवाब देते हुए पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने कहा कि हमारा लक्ष्य सांसद बनना नहीं, बल्कि केंद्र में सरकार बनाना है, अब सांसद चाहे किरण खेर बने या कोई और। पार्टी को सत्ता में लाना ही सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का उद्देश्य है।
पवन बंसल के बारे में बात करते हुए किरण खेर ने कहा कि इस वक्त पवन बंसल शहर के सांसद हैं, लेकिन शहरवासी उनसे खुश नहीं हैं। सांसद के पद पर रहते हुए उन्होंने शहर के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया है। न ही ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हुआ है और न ही साफ-सफाई की व्यवस्था सुधरी है।
अंडरपास को लेकर भी पवन बंसल कुछ नहीं कर पाए हैं। उन्होंने बताया कि जब वे छोटी थीं और सेक्टर 15 में रहती थीं तो वहां के अंडरपास को देखकर बहुत खुशी होती थी। इस अंडरपास से वे गुजरती भी थीं। आज बढ़ते ट्रैफिक के कारण शहर को बहुत से अंडरपास की जरूरत है, लेकिन बंसल अंडरपास नहीं बनवा पाए हैं।
पवन बंसल ने किरण खेर से पूछा था कि क्या उन्हें पता है कि डड्डूमाजरा कहां है? इस सवाल का जवाब देते हुए किरण खेर ने कहा कि पवन बंसल शायद भूल गए हैं कि मैंने सबसे पहले गारबेज की समस्या को लेकर डड्डूमाजरा में ही धरना दिया था। उस वक्त वे यूटी प्रशासक के सलाहकार के के शर्मा से भी मिली थीं।
किरण खेर ने बताया कि वे की ही चंडीगढ़ पहुंची हैं और वे कल अपना चुनाव नामांकन भरने के लिए जाएंगी। मैं पार्टी की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे लोगों की सेवा करने का मौका दिया है। मैं पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेवारी को पूरी तरह से निभाऊंगी और इस बार के लोकसभा चुनावों में बीजेपी पार्टी बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।