फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Narendra Modi-Sonia Gandhi War on Official Website

मोदी के नाम को कैश करेगी कांग्रेस

Sun, 21 Sep 2014 11:20 AM IST
श्याम द्विवेदी/मनोज कुमार/अमर उजाला, रोहतक
श्याम द्विवेदी/मनोज कुमार/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 21 Sep 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi-Sonia Gandhi War on Official Website

हरियाणा के सियासी समर में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों एक दूसरे को नरेंद्र मोदी के नाम पर ही घेरेंगे...आपको पढ़ने में थोड़ा अटपटा लग रहा होगा लेकिन यह सच है और दोनों दलों ने मोदी के नाम को कैश कराने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


एक दल मोदी के व्यक्तित्व का बखान करते हुए हरियाणा की वर्तमान सरकार पर हल्ला बोलेगा वहीं दूसरा मोदी के ही 100 दिनों के कार्यों की बखिया उधेड़कर सूबे के मतदाताओं को अपनी ओर मोड़ने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन


इसके लिए दोनों दलों ने प्रचार वार की योजना तैयार की है। कांग्रेस ने जहां अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मोदी के 100 दिनों की कार्यप्रणाली पर महंगाई, भ्रष्टाचार, कालाधन, महिला सुरक्षा आदि मुद्दों पर हमला बोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भाजपा ने अपनी वेबसाइट पर हरियाणा में इन्हीं मुद्दों पर कांग्रेस को घेरने की तैयारी की है। कौन सा दल किन मुद्दों के साथ एक दूसरे को घेर रहा है पेश है श्याम द्विवेदी/मनोज कुमार की रिपोर्ट।

भाजपा की पुकार..चलो चलें मोदी के साथ

Narendra Modi-Sonia Gandhi War on Official Website

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तर्ज पर ही कांग्रेस को हरियाणा में भी घेरने की तैयारी कर ली है। यहां भाजपा के प्रत्याशी तो स्थानीय होंगे लेकिन पूरा चुनाव मोदी के नाम पर ही लड़ा जाएगा।

सभी प्रत्याशी मोदी के व्यक्तित्व का गुणगान करेंगे और मतदाताओं को भी मोदी के साथ चलने के लिए प्रेरित करेंगे। इस बात की पुष्टि भाजपा चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने भी की है।

उनका कहना है कि पार्टी अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को घोषित नहीं करेगी यहां सभी प्रत्याशी मोदी के नाम पर ही लड़ेंगे।

भाजपा नेता कांग्र्रेस पर भ्रष्टाचार, जमीन में घोटालेबाजी, बिजली, अवैध खनन आदि मुद्दों पर कांग्रेस को घेरेगी और इसके लिए जनता को मोदी के साथ चलने के लिए प्रेरित करेगी।

इन बिंदुओं पर कांग्रेस को घेरने की तैयारी

Narendra Modi-Sonia Gandhi War on Official Website

1- भ्रष्टाचार की होगी हार
    चलो चलें मोदी के साथ
2- क्यों बिजली गुल जनता बेहाल ?  
    चलो चलें मोदी के साथ
3- क्यों दलित हैं बेबस लाचार?
    चलो चलें मोदी के साथ
4- क्यों अवैध खनन का कारोबार?
    चलो चलें मोदी के साथ
5- क्यों सारे हरियाणा में नहीं विकास?
    चलो चलें मोदी के साथ
6- क्यों नहीं होता किसानों का विकास?
    चलो चलें मोदी के साथ
7- क्यों होता महिलाओं पर अत्याचार?
    चलो चलें मोदी के साथ
8- कब तक रहेगा सड़कों का बुरा हाल?
    चलो चलें मोदी के साथ
9- क्यों युवा शक्ति है बेरोजगार?
    चलो चलें मोदी के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed