फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   narendra modi rally in punjab

पंजाब में मोदी की 5 रैलियां, अब अंदर की बात सुनिए

Fri, 25 Apr 2014 02:13 PM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Apr 2014 02:13 PM IST
विज्ञापन
narendra modi rally in punjab

चुनावी वैतरणी पार करने के लिए शिअद और भाजपा गठबंधन ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस बार चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी और दिग्गज नेता पंजाब के विकास और मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं।

विज्ञापन


चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में शुक्रवार को भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी होशियारपुर, पठानकोट, लुधियाना, बठिंडा और अमृतसर में रैलियों को संबोधित करेंगे। मोदी की रैली को गठबंधन के नेता गेम-चेंजर मानकर चल रहे हैं।
विज्ञापन


गठबंधन के नेताओं को उम्मीद है कि मोदी की रैलियां चुनाव की दिशा तय करेंगी। इसीलिए खास रणनीति के तहत रैलियों से पहले पंजाब में नमो-वेव बनाई जा रही है। साथ ही गठबंधन इस बात को भी यकीनी बनाने में लगा है कि मोदी फैक्टर का असर तीस अप्रैल को मतदान तक बरकरार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बठिंडा की रैली का मालवा में पड़ेगा असर

narendra modi rally in punjab

मोदी की सबसे अहम रैली बठिंडा में होनी है। इस सीट से बादल परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। यहां बादल की बहू हरसिमरत कौर का मुकाबला कांग्रेस-पीपीपी उम्मीदवार मनप्रीत बादल से है। यहां लड़ाई सियासी ही नहीं, पारिवारिक भी है।

बठिंडा रैली में हरसिमरत के अलावा मालवा के बाकी तीनों उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया, परमजीत कौर गुलशन और सुखदेव सिंह ढींढसा भी मौजूद रहेंगे। गठबंधन के रणनीतिकारों का मानना है कि रैली का असर पूरे मालवा पर पड़ेगा।

रैली के लिए माहौल बनाने के लिए भाजपा ने बुधवार को सुभाष मार्केट में मोदी की थ्री-डी होलोग्राम रैली कराई जिसमें मोदी ने गांधीनगर से देश के 140 शहरों में एक साथ लोगों को संबोधित किया। मोदी की रैली को लेकर शहर में खास होर्डिंग भी लग चुके हैं।

लुधियाना में दूसरी बार वोटरों को रिझाएंगे मोदी

narendra modi rally in punjab

लुधियाना में कड़े मुकाबले में फंसा अकाली दल मोदी की दूसरी रैली करवा रहा है। यहां की जंग जीतने के लिए अकाली-भाजपा का खास सुमेल तैयार किया गया है। मोदी के करीब चालीस हजार मुखौटे तैयार किए गए हैं। जिनके साथ तैयार टी-शर्ट पर पार्टी उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली की तस्वीर है। देहाती इलाके में लगे बैनरों का रंग नीला है, वे पंजाबी में हैं।

शहरी इलाकों में लगेे बैनरों का रंग केसरिया है जिन पर मोदी की तस्वीर है। हाल ही में नरेंद्र मोदी की जीवनी पर आधारित किताब पंजाबी में आई है, उसे भी जगह-जगह बांटा जा रहा है। अकाली दल की महिलाएं जागो निकाल रही हैं, वहीं भाजपा का महिला विंग मंदिरों में एक्टिव है। पूरा गठबंधन मोदी वेव बनाने में जुटा है।

अमृतसर में शहरी वोटरों को करेंगे लामबंद

narendra modi rally in punjab

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और अरुण जेटली के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी अमृतसर में बादल ने परिवार ने पूरा जोर लगा रखा है। यहां भाजपा प्रत्याशी जेटली कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ कड़े मुकाबले में फंसे हैं।

मोदी की रैली के बाद भाजपा को उम्मीद है कि शहरी वोटरों को लामबंदी उनके पक्ष में तेज होगी। भाजपा को सबसे ज्यादा चिंता शहरी हलकों की है। पिछले लोकसभा चुनाव में नवजोत सिद्धू भी शहरी सीटों पर मात खा चुके हैं। पार्टी को उम्मीद है कि मोदी की रैली से शहर में नमो-वेव बन जाएगी जो जेटली को संसद तक पहुंचाएगी।

शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों से लोगों को लाने के इंतजाम पूरे हो गए हैं। शहर में मोदी जी आने वाले हैं.. के बड़े पोस्टर चस्पा हो गए हैं। घर-घर जाकर कार्यकर्ता लोगों को रैली में आने का न्योता दे रहे हैं। रैली में भीड़ जुटाने के लिए नुक्कड़ मीटिंग की जा रही हैं।

पठानकोट की रैली में मंच पर बैठेंगे सात लोग

narendra modi rally in punjab

पठानकोट में विनोद खन्ना के हक में होने वाली रैली की तैयारियां भी जोरों पर हैं। मोदी के स्वागत के लिए शहर में सिल्क के बड़े झंडे लग गए हैं। मोदी और खन्ना की तस्वीरों वाले होर्डिंग्स भी जगह-जगह लगे हैं।

यहां मंच पर सात लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है जिनमें मोदी, सीएम प्रकाश सिंह बादल, विनोद खन्ना, उनकी पत्नी, महासचिव राकेश राठौर और स्थानीय विधायक शामिल हैं।

होशियारपुर : मोदी संग मंच साझा करेंगे रामदेव

narendra modi rally in punjab

होशियारपुर में रैली से एक दिन पहले तक सन्नाटा ही पसरा हुआ था। यहां गुटों में बंटी हुई भाजपा रैली के लिए खास तैयारी करने के मूड में नहीं नजर आ रही है। पार्टी की प्रचार सामग्री भी खास नहीं दिख रही।

हालांकि मोदी के हिमायती स्वामी रामदेव जरूर सक्रिय नजर आ रहे हैं। वे वीरवार से ही होशियारपुर में ही डटे हुए हैं। उनके होर्डिंग शहर में लगे हैं। माना जा रहा है कि शुक्रवार की रैली के दौरान भी रामदेव, मोदी के साथ मंच साझा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed