फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   narendra modi rally in punjab

लुधियाना में मोदी ने रोजगार पर केंद्र को घेरा

Sun, 27 Apr 2014 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 27 Apr 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
narendra modi rally in punjab

पठानकोट और होशियापुर के बाद लुधियाना में रैली को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने रोजगार के मुद्दे पर केंद्र की यूपीए सरकार को आड़े हाथ लिया। अपने 20 मिनट के भाषण में मोदी ने कहा, कांग्रेस ने विकास नहीं धोखा किया है।

विज्ञापन


यूपीए की सरकार ने 10 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वायदा किया था, लेकिन अब तक केवल डेढ़ करोड़ लोगों को ही रोजगार मिल पाया है।  एनडीए की सरकार बनने पर इंडस्ट्री की जरूरतों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


मोदी ने बताया कि 2014 के चुनाव तय करेंगे कि 21वीं सदी का भारत कैसा होगा। मोदी का भाषण सुनने के लिए करीब 20 हजार लोग पहुंचे थे। लुधियाना के बाद नरेंद्र मोदी बठिंडा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

होशियारपुर में मनमोहन पर उठाए सवाल

narendra modi rally in punjab

पठानकोट के बाद होशियारपुर पहुंचें नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'मनमोहन सिंह ने होशियारपुर से अपना कैरियर शुरू किया था, लेकिन दस साल सत्ता में रहने के बावजूद यहां पलटकर भी नहीं देखा। मैंने पंजाब का नमक खाया है हक अदा करुंगा'

पंजाब का मुझ पर हक है इसलिए 16 मई के बाद जितना फायदा उठाना चाहते थे उसकी तैयारी अभी से कर लो। एनडीए की सरकार बनने पर एफसीआई को तीन हिस्सों में बांटा जाएगा, एक खरीद, भंडारण और वितरण। मोदी पर आप लोगों का उतना ही हक है जितना बादल और वाजपेयी पर था।

पठानकोट रैली में मोदी ने खेला किसान कार्ड

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने पंजाब दौरे की शुरुआत में पठानकोट में किसान कार्ड खेल दिया। दोपहर को रैली में संबोधन के दौरान उन्होंने किसानों से एनडीए की सरकार बनने पर सिंचाई योजना लागू करने का वादा किया।

नरेंद्र मोदी ने पंजाब में सीमा पार से आ रही नशे की खेप और पंजाब के युवाओं की बर्बादी पर चिंता जताई। साथ ही नशे की तस्करी रोकने के लिए सीमा पर सुरक्षा प्रबंध बढ़ाने पर जोर दिया। आधे घंटे के अपने भाषण में उन्होंने सोनिया और राहुल गांधी पर जमकर प्रहार किया। रैली में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा, प्रदेश सह प्रभारी शाम जाजू और गुरदासपुर लोकसभा हलके से भाजपा के उम्मीदवार विनोद खन्ना भी मौजूद थे।

उम्मीदवारों की सारी उम्मीदें मोदी की रैलियों पर

narendra modi rally in punjab

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पंजाब में होंगे। वह पंजाब के विभिन्न लोकसभा हलकों में ताबड़तोड़ पांच भारत विजय रैलियां करके चुनावी माहौल को गर्माएंगे।

अकाली दल और भाजपा के उम्मीदवारों की सारी उम्मीदें मोदी की रैलियों पर लगी हैं। सभी को लग रहा है कि मोदी की लहर उनकी चुनावी नैया पार लगा देगी।

अहम रैलियां बठिंडा और अमृतसर में

narendra modi rally in punjab

मोदी की सबसे अहम रैलियां बठिंडा और अमृतसर में होंगी। बठिंडा में अकाली दल की हरसिमरत कौर का मुकाबला कांग्रेस-पीपीपी उम्मीदवार मनप्रीत बादल से है। कड़े मुकाबले में मोदी की रैली को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस रैली में मालवा केचारों उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया, परमजीत कौर गुलशन व सुखदेव सिंह ढींढसा भी मौजूद रहेंगे ताकि मोदी फैक्टर का फायदा इनके हलकों में भी उठाया जा सके।

जेटली के लिए प्रतिष्ठा का सवाल

narendra modi rally in punjab

वहीं, अमृतसर की जंग भाजपा, शिरोमणि अकाली दल और अरुण जेटली के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुकी है। जेटली के सामने कांग्रेस दिग्गज कैप्टन अमरिंदर सिंह हैं।

भाजपा को उम्मीद है कि मोदी की रैली अमृतसर के शहरी हलकों में गेम चेंजर का काम करेगी। इसके अलावा मोदी लुधियाना में अकाली उम्मीदवार मनप्रीत अयाली के हक में रैली करेंगे। यहां दो महीने में उनकी दूसरी रैली होगी। वह पठानकोट में विनोद खन्ना और होशियारपुर में विजय सांपला केपक्ष में भी चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

रैलियों का समय

narendra modi rally in punjab
पठानकोट - दोपहर एक बजे
होशियारपुर - 2.25 बजे
लुधियाना - 3.45 बजे
बठिंडा - 5.20 बजे
अमृतसर - 7.30 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed