फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   narendra modi rally in kaithal, live updats

'मेरा क्या और मुझे क्या' नीति से देश तबाह: मोदी

Tue, 19 Aug 2014 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Aug 2014 04:28 PM IST
विज्ञापन
narendra modi rally in kaithal, live updats
कैथल में मोदी ने विकास के मुद्दे को जमकर भुनाया। उन्होंने कहा, 'मुझे
विज्ञापन
हरियाणा में लंबे वक्त तक रहने का सौभाग्य मिला है और मैंने यहां काफी कुछ सीखा है। मैं हरियाणा की जनता के प्यार के लिए आभारी हूं। प्यार को विकास करके लौटाऊंगा। दुनिया आगे बढ़ रही है और हमें भी आगे बढ़ना है। विकास ही एक मार्ग है जो आगे ले जाएगा।'

प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित कर रहे हैं...
भ्रष्टाचार कैंसर से भी गंभीर बीमारी है। यहां मौजूद कोई भी ऐसा नहीं होगा जो कि भ्रष्टाचार को समर्थन देता होगा। भ्रष्टाचार को हटाने के लिए कठोर कदम उठाने की जरूरत है। अगर मैं कठोर कदम उठाउं तो क्या आप मुझे अपना आशीर्वाद देंगे?

प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित कर रहे हैं...
हमें अगर देश को आगे ले जाना है तो हमें रास्तों के जाल से आगे निकलना होगा। 21वीं सदी के भारत को विकासशील बनाने के लिए आप्टिकल फाइबर नेटवर्क की जरूरत होगी। पहली बारिश में धुलने वाले इन्फ्रास्टक्चर नहीं चलेगा।

प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित कर रहे हैं...
15 अगस्त को मैंने भाई-बहनों से दिल की कुछ बातें कहीं थीं। उस समय लोगों ने कहा कि मोदी जी ने भ्रष्टाचार पर कुछ नहीं बोला। ये 'मेरा क्या और मुझे क्या' की नीति ने देश को तबाह कर दिया है।

प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित कर रहे हैं...
अगर आगे बढ़ना है तो विकास ही आगे ले जाएगा। कठिनाइयों से मुक्ति भी विकास से प्राप्त होगी।
जो देश आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को अहमियत देता है, जैसे रेल, सड़क, वहां पर विकास की संभावना ज्यादा होती है।

दोपहरः 03:31 बजे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन शुरू हो चुका है।
हरियाणा की धरती पर आने का सौभाग्य मिला। प्रधानमंत्री बनने के बाद हरियाणा में ये पहला सरकारी कार्यक्रम है। आपने मुझे जो प्यार दिया है, इसका ऋण मैं विकास करके लौटाउंगा।

करीब एक लाख की भीड़ जुटी

narendra modi rally in kaithal, live updats

अपडेट: 03:09 बजे

हाल ही में भाजपा को समर्थन देने वाले चौधरी बीरेंद्र सिंह मंच पर पहुंच चुके हैं। करीब एक लाख की भीड़ रैली स्थल पर प्रधानमंत्री का भाषण सुनने के लिए मौके पर जमा हो चुकी है। पंखें न चलते के कारण उन्हें बैठने में परेशानी हो रही है। पीने के पानी की व्यवस्था काफी कम है। प्रधानमंत्री के आने का इंतजार है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में हरियाणा के जिले कैथल में कैथल-राजगढ़ हाईवे के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। 166 किलोमीटर लंबे लाइवे पर 1394 करोड़ की लागत आएगी। इसके बाद प्रधानमंत्री कैथल पुलिस लाइन मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

उधर, मोदी के आगमन पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है। करीब दो हजार पुलिस जवानों और अधिकारियों के अलावा 12 आईपीएस और 24 डीएसपी मौके पर तैनात किए गए हैं। 3.5 लाख वर्ग फुट में बनाए गए रैली स्थल को 35 सेक्टरों में बांटा गया है। इनमें से चार सेक्टरों को महिलाओं के एंट्री के लिए आरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीआईपी के लिए 100 सीटों का मंच

narendra modi rally in kaithal, live updats

मुख्य मंच के पास वीवीआईपी मंच पर करीब 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। वहीं वीआईपी के बैठने के लिए बनाये गए दो बैरिकेड ब्लॉक में भाजपा नेता, वरिष्ठ नागरिक व अन्य अधिकारीगण बैठेंगे। वहीं दूसरे ब्लाक में प्रिंट मीडिया तथा सामने गैलरी में छायाकार व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए व्यवस्था रहेगी। रैली में सभी के लिए पीने के पानी की व्यवस्था कार्यकर्ताओं द्वारा की जाएगी।

भाजपा प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने बताया कि तीन प्रदेश स्तरीय नेताओं, प्रदेश महामंत्री कंवर पाल गुज्जर व सुभाष बराला तथा प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव को रैली के लिए दायित्व सौंपा है। कैथल से जिला अध्यक्ष राजपाल तंवर प्रशासनिक कार्रवाई देख रहे हैं। शहर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।

भाजपा के नेता रविभूषण गर्ग को शहर में प्रवेश करने वाली सभी सात सडकों खनौरी रोड पर चौधरी छोटू राम द्वार, जींद रोड पर महाराणा प्रताप द्वार, अंबाला रोड पर सरदार पटेल, करनाल रोड़ पर महाराज अग्रसेन, चंदाना रोड पर महर्षि सूरसेनी, सीवन रोड पर महर्षि बाल्मीकि तथा ढांड रोड पर डॉ भीम राव अंबेडकर द्वार बनाने व शहर के सभी सड़क मार्गों के साथ साथ सभी शहर के मुख्य चौराहों को भाजपा की लड़ियों व पार्टी के झंडे लगाने की जिम्मेवारी दी गई है।

विज्ञापन

हाईवे निमार्ण का शिलान्यास करेंगे

narendra modi rally in kaithal, live updats

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को हरियाणा के जिले कैथल में कैथल-राजगढ़ हाईवे के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। वह दोपहर तीन बजे के करीब कैथल पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री 1394 करोड़ की लागत से बनने वाले 166 किलोमीटर लंबे कैथल-सिवानी-राजगढ़ हाईवे की फोरलेनिंग के निर्माण कार्य का कैथल पुलिस लाइन मैदान में भूमि पूजन कर आधारशिला रखने के साथ-साथ यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उधर, मोदी के आगमन पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है।

करीब दो हजार पुलिस जवानों और अधिकारियों के अलावा 12 आईपीएस और 24 डीएसपी मौके पर तैनात किए गए हैं। 3.5 लाख वर्ग फुट में बनाए गए रैली स्थल को 35 सेक्टरों में बांटा गया है। इनमें से चार सेक्टरों को महिलाओं के एंट्री के लिए आरक्षित रखा गया है।

हरियाणा को दे सकते हैं तोहफा

narendra modi rally in kaithal, live updats

सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे पीएम के हेलीपैड से लेकर आयोजन स्थल तक पहुंचने की अधिकारियों द्वारा रिहर्सल की गई। इस रिहर्सल में लगभग 35 से ज्यादा गाड़ियां शामिल थीं। इस दौरान बाइपास पर दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहा।

पीएम की सभा को लेकर सोमवार को दिन भर केंद्र एवं राज्य से अधिकारियों का तांता लगा रहा। देर शाम केंद्रीय पथ परिवहन मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा सहित अन्य नेताओं ने रैली स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया।

मुख्य स्टेज के आसपास निरीक्षण करने के बाद वे वहां से निकल गए। पार्टी के केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पार्टी द्वारा देर रात होने वाली बैठक में कुछ मुद्दों पर निर्णय लिया जाएगा। वैसे पीएम नरेंद्र मोदी हरियाणा के प्रभारी रहे हैं। वे प्रदेश की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं।

इसीलिए उनसे प्रदेश के लिए कुछ मांगने की आवश्यकता नहीं है। वे जो चाहें, प्रदेश के लिए दे सकते हैं। उम्मीद है कि वे हरियाणा के लिए कोई न कोई घोषणा करेंगे। उधर, भाजपा नेताओं ने सोमवार को शहर में रोड भी निकाला और लोगों से रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की।

साल 1997 में कैथल आए थे मोदी

narendra modi rally in kaithal, live updats

देश के प्रधानमंत्री मोदी दूसरी बार कैथल आ रहे हैं। इससे पूर्व वर्ष 1997 में मोदी ने आरकेएसडी कॉलेज में आरएसएस के 20 दिवसीय शिविर में भाग लेने के लिए आए थे।

आरएसएस नेता श्याम गर्ग ने कहा कि नरेंद्र मोदी इससे पूर्व वर्ष 1997 में आरएसएस के 20 दिवसीय शिविर में भाग लेने के लिए यहां आए थे। वे उस समय हरियाणा के प्रभारी थे।

मंच पर ये रहेंगे मौजूद: पीएम के साथ मंच पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय भूतल परिवहन राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, राव इंद्रजीत सिंह, प्रदेश के लोक निर्माण व उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के चेयरमैन आरपी सिंह।

कैथल में प्रधानमंत्री, एक झलक

narendra modi rally in kaithal, live updats

-5 लाख लोगों के सभी में पहुंचने की उम्मीद
-1.5 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था
-7 प्रवेश द्वार होंगे सभा स्थल में प्रवेश के लिए
-10 कैमरामैन लगाए गए रैली में आने वाले लोगों की वीडियोग्राफी के लिए
-2000 से ज्यादा पुलिस विभाग के कर्मचारी व अधिकारी तैनात रहेंगे
-3.5 लाख वर्ग फुट में रैली स्थल को 35 सेक्टरों में बांटा गया
-4 सेक्टरों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया
-1394 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास करेंगे नरेंद्र मोदी
-20 हजार कुर्सियों के अलावा छह बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं आयोजन स्थल पर
-12 आईपीएस, 24 डीएसपी स्तर के अधिकारी तैनात
-5 पार्किंग स्थलों पर लगाए जाएंगे प्राथमिक चिकित्सा बूथ

कई मायनों में महत्वपूर्ण है मोदी का दौरा

narendra modi rally in kaithal, live updats

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हरियाणा यात्रा भाजपा के लिए कई मायने में महत्वपूर्ण होगी। हालांकि, कागजी तौर पर मोदी की यह यात्रा सरकारी है, लेकिन मोदी द्वारा चुनाव से पहले की जा रही घोषणाओं का राजनीतिक लाभ लेने के लिए हरियाणा भाजपा तैयार बैठी है। पार्टी के कई नेताओं ने मंच से मोदी के भाषण के दौरान दो शब्द कहने की इच्छा जताई है, लेकिन इससे चुनिंदा नेताओं की इच्छा पूर्ति ही हो सकेगी।

उधर, सरकारी खेमे की नजर मोदी द्वारा की जाने वाली प्रत्येक घोषणा पर रहेगी। विपक्षी दल मोदी के दौरे के दौरान होने वाली घोषणाओं पर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के साथ ही भाजपा जहां चुनाव का शंखनाद करेगी। वहीं, केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे तोहफों को अपने खाते में डालेगी।

हरियाणा की नब्ज से वाकिफ हैं मोदी

narendra modi rally in kaithal, live updats
हरियाणा की नब्ज से वाकिफ नरेंद्र मोदी यहां के नेताओं के साथ भी काफी काम कर चुके हैं। अब चुनावी मौसम में वे राज्य की जनता को क्या तोहफा देते हैं, इस बात पर सबकी नजर है। इसके अलावा हरियाणा में कई ऐसे राजनीतिक मुददे हैं, जिन पर मोदी का कोई भी वक्तव्य बड़ी अहमियत रखेगा।

जनता को मोदी से बहुत आस
प्रधानमंत्री बनने के चंद सप्ताह बाद ही हरियाणा के खाते में आ रही सौगातों को लेकर प्रदेश की जनता को भी मोदी से बहुत आस है। मोदी मंगलवार को कैथल में करोड़ों की लागत से तैयार होने वाले नरवाना, बरवाला, हिसार, राजगढ़ और राजस्थान राष्ट्रीय राजमार्ग का भूमि पूजन कर शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा लोक निर्माण मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित स्थानीय सांसद और विधायकों सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे।

भाजपा को मिलेगा ‘ब्रैंड मोदी’ का लाभ

narendra modi rally in kaithal, live updats

कैथल में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा बेशक पूरी तरह से सरकारी हो, लेकिन कहीं न कहीं इसके पीछे प्रदेश विधानसभा चुनाव में ‘ब्रैंड मोदी’ के जरिये भाजपा की नैया पार लगाने की कवायद छिपी है। रैली स्थल पर भारतीय जनता पार्टी का न तो कोई झंडा होगा और न ही कोई बैनर। पूरे आयोजन की तैयारियां एनएचएआई एवं हरियाणा सरकार द्वारा की जा रही हैं। मंच पर प्रधानमंत्री के साथ-साथ हरियाणा के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मंत्री रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद रहेंगे।

ऐसे में कार्यक्रम सरकारी है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी नमो के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार हरियाणा आगमन का पूरा फायदा उठाना चाहती है। सभा में अधिक से अधिक भीड़ जुटाकर भाजपा कहीं न कहीं अपना राजनीतिक दबदबा बताना चाहती है।

लोस चुनाव से पहले कुरुक्षेत्र में मोदी ने की थी रैली

narendra modi rally in kaithal, live updats

लोकसभा चुनाव में मोदी के कुरुक्षेत्र में आगमन से आसपास की सीटों पर भी असर हुआ था। यही वजह थी कि करनाल से पहली बार चुनाव लड़े अश्वनी चोपड़ा की कांग्रेस के मजबूत प्रत्याशी पर जीत हासिल हुई थी। अब की बार सरकारी कार्यक्रम के जरिये मोदी को सुनने के लिए भीड़ जुटाकर भाजपा एक तीर से कई निशाने साध लेगी।

मोदी इस कद्र वाकचातुर्य रखते हैं कि सरकारी मंच से भी लोगों को अपने व पार्टी के पक्ष में कर सकते हैं। इतना ही नहीं आजकल में भाजपाई बने टिकट के दावेदारों को भी क्षमता दिखाने का अवसर मिला है। इसीलिए वे भी कार्यक्रम में भीड़ जुटाने की जुगत में लगे हैं। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित प्रदेश भाजपा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हुई है।

कैथल का चयन विशेष रणनीति का हिस्सा

narendra modi rally in kaithal, live updats

प्रधानमंत्री के हाथों राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास करवाना भाजपा की एक विशेष रणनीति का हिस्सा है। क्योंकि जिस सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के लिए पीएम कैथल आ रहे हैं, वह परियोजना यूपीए सरकार में वर्ष 2011 में बनी थी। इसे वर्ष 2012 में केंद्र से मंजूरी मिल गई थी। पता चला है कि यह निर्माण कैथल हलका के बजाये कलायत में आने वाले तितरम मोड़ से शुरू होगा।

इसके बावजूद कार्यक्रम शहर में रखना कैथल विधानसभा सीट सहित आसपास की सीटों को लेकर भाजपा की विशेष रणनीति का हिस्सा है। इस मार्ग के लिए कैथल जिले में आने वाले भूमि को एनएचएआई एक्ट की धारा 3डी के तहत 23 जनवरी 2014 तक, जींद की 3ए के तहत 29 जुलाई 2013 तक हिसार जिले की आने वाली भूमि को 3ए के तहत 4 जून 2013 तक तथा भिवानी जिले की भूमि अधिग्रहण के लिए धारा 3ए की प्रक्रिया नौ जुलाई 2013 तक पूरी कर ली गई थी।

इस तरह से करीब 718.66 हेक्टेयर भूमि को 3ए धारा के तहत अधिग्रहण प्रक्रिया पहले ही पूरी हो गई थी। पीएम के कैथल आने से कैथल विधानसभा भी पूरी तरह से हॉट सीट बन गई है। कांग्रेस के कद्दावर नेता रणदीप सुरजेवाला यहां से विधायक एवं मंत्री हैं। ऐसे में भाजपा की रैली यहां क्या नए राजनीतिक समीकरण बनाएगी यह मंगलवार को पीएम के कार्यक्रम के बाद पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed