फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   narendra modi compared parkash singh badal to nelson mandela

बादल और मंडेला की तुलना, मोदी की आलोचना, छिड़ी नई बहस

Mon, 12 Oct 2015 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़ Updated Mon, 12 Oct 2015 02:00 PM IST
विज्ञापन
narendra modi compared parkash singh badal to nelson mandela

नेल्सन मंडेला से एक मुख्यमंत्री की तुलना करना नरेंद्र मोदी को महंगा पड़ रहा है। हर कोई उनकी आलोचना कर रहा। एक कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र मोदी की जुबान ऐसी फिसली कि उन्होंने पंजाब में अकाली दल नेता प्रकाश सिंह बादल की तुलना दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ लड़ने वाले नेल्सन मंडेला से कर दी।

विज्ञापन


रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 113वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम ने कहा कि बादल साहब भारत के नेल्सन मंडेला हैं। उन्होंने राजनीतिक कारणों से जेल में कई साल बिताए हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से यह बयान ट्विटर पर भी पोस्ट किया गया। हालांकि यह तुलना विपक्षी पार्टियों समेत कई लोगों को रास नहीं आई है। पीएमओ की पोस्ट के बाद ही माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर #YoBadalSoMandela हैशटैग ट्रेंड में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने कहा था कि बादल को आजाद भारत में विभिन्न राजनीतिक कारणों से संघर्ष करते हुए करीब दो दशक जेल में बिताने पड़े। वह महान नेता हैं। मोदी के इस बयान को आलोचना और कटाक्ष का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने हैरानी भी जताई है।

'इस बार प्रधानमंत्री की जुबान फिसली है'

narendra modi compared parkash singh badal to nelson mandela

पीएम मोदी की ओर से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को आजाद भारत का नेल्सन मंडेला बताए जाने पर लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एतराज जताया है। उन्होंने कहा है कि इस बार प्रधानमंत्री की जुबान फिसली है। वास्तव में उन्हें यह नहीं पता कि वह क्या कह गए, या फिर उन्हें नहीं पता कि वह क्या कह रहे हैं।

कैप्टन में कहा कि यदि मोदी वास्तव में ऐसा कह रहे हैं, तो यह नेल्सन मंडेला का अपमान है। मंडेला ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ अपने तरीके से लड़ाई लड़ी और जीत भी हासिल की। कैप्टन ने कहा कि मंडेला ने रंगभेद के खिलाफ लड़ते हुए 27 साल जेल में बिताए। जबकि बादल जेल में 27 माह भी नहीं रहे।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि मोदी वास्तव में समझते हैं कि बादल आजाद भारत के मंडेला हैं, तो फिर उन्हें यह भी लगता होगा कि मंडेला की तरह बादल को भारत रत्न या नोबेल पुरस्कार भी मिलना चाहिए। उन्हें इस दिशा में कोशिश करनी चाहिए।

केजरीवाल का सवाल, तुलना को शर्मनाक कहा

narendra modi compared parkash singh badal to nelson mandela

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाया है, ‘बादल भारत के नेल्सन मंडेला हैं?’ वहीं आम आदमी पार्टी से जुड़े कुमार विश्वास ने ट्वीट किया कि पंजाब को अपने निजी मंडेला मुबारक हों।

स्वर्गीय मंडेला को मरणोपरांत एक और नोबेल पुरस्कार मिल गया है। कांग्रेस नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा कि आज नेल्सन मंडेला की फिर से मौत हो गई। उनके साथ तुलना किया जाना शर्मनाक है।

कौन कहता है कि पीएम के पास सेंस ऑफ ह्यूमर नहीं है। उम्मीद करते हैं कि मंडेला की तरह बादल को भी नोबेल या भारत रत्न मिल जाए।
- कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब के पूर्व सीएम और लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता

कौन कहता है... बादल की तुलना मंडेला से की? हाहा ...।
- विशाल ददलानी, संगीतकार

बादल के शासनकाल में किसान मर रहे हैं, 70 फीसदी युवा नशे के शिकार हो गए हैं और मोदी कहते हैं कि बादल भारत के मंडेला हैं।
-प्रताप बाजवा, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed