मोदी-शाह की रैलियों से भाजपाई उत्साहित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के चुनावी रण में उतरने से पहले भाजपा ने बूथ कमेटियों को सक्रिय करने की तैयारी कर ली है। दिल्ली में भाजपा के प्रांतीय चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने बूथ कमेटियों को सक्रिय करने के लिए कहा है।
हरियाणा के दोनों केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को इस बाबत तैयारी तेज करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा विजयवर्गीय ने पिछले दिनों हरियाणा में आयोजित यात्राओं की समीक्षा की।
इन चारों यात्राओं के संयोजक और प्रभारियों से बातचीत के दौरान उन्होंने फीडबैक हासिल की। पार्टी के नेताओं को विधानसभा चुनाव जीतने के मंत्र बताए और बूथ प्रबंधन पर जोर दिया।
कई दिग्गज नेता करेंगे हरियाणा का दौरा
चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सभी नेता अपने प्रभाव वाले क्षेत्र में जुट जाएं। बूथ स्तर पर कोई भी कोताही नहीं होनी चाहिए। भाजपा के पक्ष में लोकसभा में हुए मतदान की बानगी देते हुए उन्होंने विधानसभा में भी इसकी पुनरावृत्ति की नसीहत दी।
हरियाणा में नरेंद्र मोदी और अमित शाह के दौरों से बनी हवा को भाजपा तोड़ने नहीं देना चाहती। टिकटों की घोषणा के बाद अन्य नेताओं के भी दौरे हरियाणा में आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा के सभी सांसद, किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, मनोहर लाख खटटर, भाजपा के प्रवक्ता वीर कुमार यादव सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।