फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Name weekend lockdown in Chandigarh, no restriction and strictness, how will Corona stop

नाम का लॉकडाउन, न कोई रोक और न सख्ती

Mon, 19 Apr 2021 02:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
Name weekend lockdown in Chandigarh, no restriction and strictness, how will Corona stop
वीकेंड लाकडाउन के दौरान चंडीगढ़ में गुजरते वाहन। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। प्रशासन ने शहर में वीकेंड लॉकडाउन तो लगा दिया है लेकिन इसका असर नजर नहीं आ रहा। रविवार को सड़कों पर भीड़ कम दिखी लेकिन लोगों की आवाजाही जारी रही। बाजारों में भी दुकानें शनिवार की अपेक्षा कम खुली थीं। हालांकि कई जगह चाय की दुकानें और सैलून खुले हुए थे। पुलिस भी इक्का-दुक्का स्थानों पर ही खड़ी नजर आई। वहीं पंचकूला और मोहाली की सीमाओं से चंडीगढ़ में प्रवेश पर भी कोई रोक-टोक नहीं थी। वीकेंड लॉकडाउन में सेक्टरों के अंदर के बाजारों में ज्यादातर दुकानें खुलीं थीं। पुलिस व प्रशासन अपनी पीठ बेशक थपथपा लें, लेकिन शराब की दुकानों पर शटर के नीचे से धड़ल्ले से शराब बेची जा रही थी। दुकानदार और ग्राहकों को पुलिस का कोई डर नहीं था।
विज्ञापन

कुछ सड़कों पर शांति थी तो कुछ पर गड़ियां चलती दिखीं। शनिवार को ढीली नजर आई यूटी पुलिस ने चंडीगढ़-जीरकपुर प्रवेश द्वार पर रविवार को बैरिकेडिंग तो कर दी, लेकिन वहां से बेरोक टोक वाहन निकल रहे थे।
विज्ञापन

सुखना और रॉक गार्डन से बैरंग लौटे लोग
छुट्टी का दिन होने के कारण लोग सुबह ही सुखना पर सैर करने पहुंच गए लेकिन रस्सियां बंधी होने के कारण लोग अंदर नहीं जा सके। इसके बाद कुछ लोग बाहर ही सेल्फी लेकर वापस लौट आए। वहीं कुछ लोग रॉक गार्डन पहुंचे, लेकिन वहां से भी लोगों को मायूस ही लौटना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन का असर नहीं, मिले रिकॉर्ड मरीज
प्रशासन की ओर से लगाए गए वीकेंड लॉकडाउन का कोई असर नहीं दिख रहा। रविवार को शहर में 603 नए संक्रमित मिले, जो इस वर्ष मिलने वाले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है जबकि शनिवार और रविवार दो दिन शहर लॉकडाउन रहा। ऐसी स्थिति में अब प्रशासन को नए सिरे से अपनी रणनीति तैयार करनी होगी।
कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 13 गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। लॉकडाउन में कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन पर रविवार को अलग-अलग थाना पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया जबकि बिना मास्क मिले 8 लोगों का चालान किया। इसके अलावा सामाजिक दूरी का पालन न करने का 61 लोगों का चालान काटा गया। वहीं, सार्वजनिक स्थल पर थूकने वाले 27 लोगों का चालान काटा गया। पूरे दिन में पुलिस ने चालान के रूप में 52 हजार रुपये वसूले।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू के साथ वीकेंड लॉकडाउन लगाया था। इस दौरान बिना कारण बाहर घूमने वाले, बिना मास्क घूमने वाले, सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वालों और सामाजिक दूरी का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बावजूद इसके लोग कोविड19 के नियमों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस दौरान पुलिस कई जगह जगहों पर गश्त करती नजर आई जबकि कई जगहों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, बीते शनिवार को पुलिस ने शहर के अलग-अलग जगहों से 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। 12 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा। इसके अलावा 55 हजार 500 रुपये का चालान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed