फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Flight from Shaheed Bhagat Singh International Airport Chandigarh to Sharjah is about to be closed

Chandigarh: चंडीगढ़ एयरपोर्ट से शारजाह जाने वाली फ्लाइट बंद, अब दुबई तक सीमित रहेगा अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क

Thu, 26 Oct 2023 11:29 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 Oct 2023 11:29 AM IST
सार

एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान शारजाह के लिए बंद होने बाद अब चंडीगढ़ को दुबई से जोड़ने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की एकमात्र फ्लाइट इंडिगो ही रह जाएगी। इससे पहले चंडीगढ़ से बैंकाक की भी फ्लाइट जाती थी लेकिन कोविड-19 के बाद यह फ्लाइट बंद कर दी गई थी। 

विज्ञापन
Flight from Shaheed Bhagat Singh International Airport Chandigarh to Sharjah is about to be closed
एयर इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से शारजाह जाने वाली फ्लाइट बंद होने वाली है। शुक्रवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस अपनी आखिरी उड़ान शारजाह के लिए भरेगा। इस आखिरी उड़ान के बाद एयरपोर्ट से दुबई के लिए उड़ानों की संख्या में कमी आ जाएगी और चंडीगढ़ एयरपोर्ट का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क दुबई तक ही सीमित रह जाएगा।
विज्ञापन


एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान चंडीगढ़ एयरपोर्ट से एक हफ्ते में तीन बार शारजाह के लिए उड़ती थी। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ के सीईओ सीईओ राकेश रंजन सहाय ने बताया कि दिल्ली से अन्य शहरों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उड़ान भरने वाली विमानों का नया शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस की ओर बताया गया है कि अब वह शारजाह के लिए उड़ान बंद कर रहे हैं। इसका कारण एयरलाइंस की ओर से नहीं बताया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: पीएम मोदी को दिए स्वर्ण मंदिर के मॉडल की नीलामी पर रार, सुखबीर बोले-नहीं संभाल सकते तो वापस कर दें
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईओ ने बताया कि इसके बाद चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से एयर इंडिया एक्सप्रेस के सीईओ आलोक सिंह को ईमेल कर कहा गया कि आप अपनी एयरलाइंस की शारजाह को जाने वाली उड़ानें बंद मत करें। इसे चलने दें। इसके बाद आलोक सिंह का जवाब मिला कि वह इस पर गौर जरूर करेंगे।


अब दुबई को जाने वाली एक मात्र फ्लाइट ही बचेगी
चंडीगढ़ एयरपोर्ट के सीईओ राकेश रंजन सहाय ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान शारजाह के लिए बंद होने बाद अब चंडीगढ़ को दुबई से जोड़ने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की एकमात्र फ्लाइट इंडिगो ही रह जाएगी। यह फ्लाइट चंडीगढ़ से दुबई के लिए एक सप्ताह में सातों दिन आती और जाती हैं।

पहले भी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट हो चुकी है बंद
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से पहले भी एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को बंद किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार पहले चंडीगढ़ से बैंकाक की भी फ्लाइट जाती थी लेकिन कोविड-19 के बाद यह फ्लाइट बंद कर दी गई थी। इसमें एयरलाइन की तरफ से कहा गया था कि उन्हें इस फ्लाइट के लिए सवारियां नहीं मिल रही थी। उड़ान के दौरान ज्यादातर सीटें खाली ही रहती थीं, जिसके कारण उन्हें यह फ्लाइट बंद करनी पड़ी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed