{"_id":"5bdb3364bdec22695b77a559","slug":"naina-chautala-rally-in-bhiwani-on-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो परिवार की जंग में अब बहू भी आई सामने, अभय चौटाला को लेकर दे दिया बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो परिवार की जंग में अब बहू भी आई सामने, अभय चौटाला को लेकर दे दिया बड़ा बयान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
नैना चौटाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के विपक्षी दल इनेलो में मचा घमासान थमने की बजाए लगातार गहराता जा रहा है। दीपावली के अवसर पर यह विवाद और बढ़ सकता है। इनेलो से निलंबित चल रहे दुष्यंत चौटाला व दिगिवजय चौटाला जहां लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का आयोजन कर रहे हैं वहीं अब उनकी विधायक मां नैना चौटाला भी खुलकर सामने आ गई हैं।
विज्ञापन
नैना द्वारा चलाए जा रहे हरी चुनरी की चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से भले ही वह महिलाओं पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही हैं लेकिन उन्होंने अब अपने बेटों का बचाव करते हुए अपने देवर एवं विपक्ष के नेता अभय चौटाला के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। नैना चौटाला पिछले कई माह से हरी चुनरी की चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को लामबंद कर रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने करनाल जिला में अभय चौटाला के खिलाफ परोक्ष रूप से बोलना शुरू किया और प्रदेश के कई हिस्सों में होते हुए गुरुवार को वह अपने पति अजय चौटाला की कर्मभूमि भिवानी पहुंची और उनके समर्थकों का उत्साहवर्धन किया। यही नहीं नैना चौटाला ने यहां सार्वजनिक रूप से कहा कि जिंदाबाद के नारे तो ताऊ देवीलाल के जमाने में भी लगते थे तब अनुशासनहीनता कहां थी।
विज्ञापन
नैना चौटाला ने अपने पति के समर्थकों से मुलाकात करते उन्हें फिर से एकजुट करने का अभियान शुरू कर दिया है। भिवानी दौरे के दौरान नैना चौटाला जहां अभय चौटाला के खिलाफ खुलकर बोल रही हैं वहींं, वह अपने ससुर एवं पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के प्रति वह अभी भी नरम हैं। अब तक उन्होंने किसी भी सार्वजनिक भाषण के दौरान ओमप्रकाश चौटाला के खिलाफ कुछ नहीं बोला है।
मालूम हो कि दुष्यंत चौटाला इनेलो से निलंबित चल रहे हैं और पिछले एक सप्ताह के दौरान उन्होंने कोई बड़ा बयान जारी नहीं किया है। अलबत्ता वह दीपावली के अवसर पर अपने पिता के पैरोल पर बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि दुष्यंत चौटाला अपने पिता के बाहर आने के बाद पार्टी में चल रही उठापटक के संबंध में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।