फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Naib Saini said Rahul insulted Hindus apologize

राहुल ने हिंदुओं का अपमान किया, माफी मांगें : नायब सैनी

Wed, 03 Jul 2024 03:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Naib Saini said Rahul insulted Hindus apologize
संसद में दिए राहुल के बयान पर मुख्यमंत्री ने किया पलटवार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विपक्ष के नेता राहुल गांधी के संसद में दिए बयान पर सीएम नायब सिंह सैनी ने पलटवार किया है। कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने लोकतंत्र के मंदिर में झूठ बोलकर संसदीय मर्यादा को तार-तार किया है। हिंदुओं के खिलाफ राहुल गांधी ने जहर उगला है। कांग्रेस के इस युवराज ने अपने भाषणों में न केवल हिंदुओं का घोर अपमान किया, बल्कि उन्हें हिंसक, नफरती और झूठा बताया। हिंदुओं के आराध्य भगवान शिव की तस्वीर को बार-बार दिखाकर आस्था से खिलवाड़ किया। इस पर कांग्रेस और राहुल गांधी को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

हरियाणा भाजपा के मुख्यालय में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में सैनी ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष की गंभीर भूमिका होनी चाहिए, लेकिन राहुल गांधी के बयानों में वह गंभीरता कहीं दिखाई नहीं दे रही। उनमें आज भी परिपक्वता नहीं दिखाई देती। हिंदुओं को हिंसा करने वाला, झूठ बोलने वाला और नफरत फैलाने वाला बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। तीन-तीन बार लगातार हार का स्वाद चखने के बाद घमंडिया गठबंधन और कांग्रेस नेताओं की बौखलाहट बाहर आ रही है। उन्होंने कहा कि सेना का अपमान करना भी कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन के नेताओं की फितरत बन चुकी है। कांग्रेस के युवराज को अपने पूर्वजों के कार्यकाल में झांकना चाहिए। 1984 के दंगों में सरेआम हुआ कत्लेआम याद करना चाहिए कि कैसे सिख भाईयों को मारा गया था। कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार हुआ, तब किसकी सरकार थी। कांग्रेस ने सिखों के कत्लेआम और कश्मीरी पंडितों के दमन पर अपनी आंखें बंद की हुई हैं, इसलिए कांग्रेस और उनके नेताओं को ये सब दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इस्लाम में भी अभय मुद्रा बता दी, जबकि इस्लाम में कोई चित्र नहीं होता है, तो उन्हें अभय मुद्रा कहां से दिख गई? उन्हें कोई इल्म हुआ है या ऊपर से कोई फजल हुआ है कि उन्हें अभय मुद्रा दिख गई? संसद में भगवान शंकर, गुरु नानक देव के चित्र दिखाना गलत है। प्रेसवार्ता के दौरान सीएम सैनी के साथ प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली, मीडिया सचिव प्रवीन अत्रे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजय आहुजा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed