फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Naib Saini in Panchkula he said BJP will form government third tiem in Haryana

हरियाणा में फिर खिलेगा कमल: नायब सैनी का दावा, बोले- भाजपा सरकार बनाएगी, जरूरत पड़ने पर हमारे पास कई विकल्प

Sun, 06 Oct 2024 03:51 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 06 Oct 2024 03:51 PM IST
सार

हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बड़ा दावा किया है। सैनी ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।  

विज्ञापन
Naib Saini in Panchkula he said BJP will form government third tiem in Haryana
पंचकूला में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नायब सैनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आए एग्जिट पोल के परिणाम चर्चा में हैं। वहीं प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा दावा कर दिया है। नायब सैनी ने पंचकूला में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार ही बनेगी। सैनी ने कहा कि हमें  (भाजपा) को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। वहीं, उन्होंने यह भी कहा है कि अगर भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला तो भी पार्टी के पास कई विकल्प हैं। सैनी ने कहा कि हमारे पास सरकार बनाने की सारी व्यवस्थाएं हैं, बाकी जरूरत पड़ने पर अन्य दलों आईएनएलडी ,जेजेपी, निर्दलीयों के विकल्प पर भी विचार संभव है। 

विज्ञापन


इससे पहले भी भाजपा ने एग्जिट पोल के रिजल्ट को दरकिनार करते हुए भाजपा ने तीसरी बार कमल खिलाने का दावा किया है। भाजपा का मानना है कि हरियाणा के लोगों ने पार्टी को तीसरी बार सरकार बनाने का आशीर्वाद दिया है। मतदान प्रतिशत भले ही कम हुआ है, लेकिन यह बताता है कि सरकार के खिलाफ कोई भी सत्ता विरोधी लहर नहीं थी। पार्टी के बूथ मैनेजमेंट ने काम किया है और बूथ पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर वोट डलवाने में कामयाब हुए हैं।
विज्ञापन




वहीं रविवार को पंचकूला में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नायब सिंह सैनी एक बार फिर दोहराया है कि हरियाणा में तीसरी बार कमल खिलेगा। इस पत्रकार वार्ता के दौरान उनके साथ पंचकूला से भाजपा उम्मीदवार ज्ञानचंद गुप्ता और पार्टी के अन्य नेता भी थे। सभी नेताओं का यही कहना है कि राज्य में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के लोग भाजपा के साथ: सीएम
कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया है कि आठ अक्तूबर को भाजपा पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। हरियाणा के लोग भाजपा के साथ हैं। भाजपा प्रवक्ता व पूर्व मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय भी दावा कर चुके हैं कि 10 साल में हरियाणा में भाजपा ने जो कार्य किए हैं, उसी का नतीजा है कि भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। भाजपा की नीतियों से लोग खुश हैं और मतदान के आंकड़े और मतदाताओं के रुख से स्पष्ट है कि भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed