{"_id":"67881029188439e805094ff9","slug":"naib-saini-and-manohar-lal-entered-the-battle-of-delhi-assembly-elections-chandigarh-news-c-16-pkl1010-609211-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: दिल्ली विधानसभा चुनाव के रण में उतरे नायब सैनी व मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: दिल्ली विधानसभा चुनाव के रण में उतरे नायब सैनी व मनोहर लाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टी ने बनाया स्टार प्रचारक
-नायब सैनी ने भाजपा उम्मीदवार दुष्यंत गौतम के समर्थन में किया रोड शो
-मनोहर लाल विजेंद्र गुप्ता के नामांकन और हवन में हुए शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची घोषित कर दी है। स्टार प्रचारकों की सूची में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री व करनाल से सांसद मनोहर लाल का नाम शामिल है। दोनों दिग्गजों ने चुनाव प्रचार शुरू भी कर दिया है। नायब सैनी ने बुधवार को करोल बाग विधानसभा क्षेत्र के पार्टी उम्मीदवार दुष्यंत गौतम के समर्थन में प्रचार किया और उनके नामांकन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं मनोहर लाल रोहिणी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता के नामांकन और हवन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भी भाजपा को वोट देने की अपील की। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के चुनाव में हरियाणा के कई मंत्रियों के साथ 100 से ज्यादा नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इन नेताओं की ड्यूटी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में लगी है।
दुष्यंत गौतम के नामांकन के दौरान नायब सैनी ने पिछले दस साल से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया। सैनी ने केजरीवाल सरकार को घेरते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों ने झूठ का शासन देख लिया है। केजरीवाल एक दशक तक दिल्ली की सत्ता पर रहे मगर उन्होंने जनता से किए एक भी वादे को पूरा नहीं किया। पिछले दस वर्षों से दिल्ली एक बड़ी आपदा से घिरी है। शीश महल और दूसरे महाघोटाले इसके प्रत्यक्ष प्रमाण है। सैनी ने दिल्लीवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा की जीत में दिल्ली के लोगों का भी योगदान रहा है। अब दिल्ली के मेरे परिवारजनों ने निर्णय कर लिया है कि पांच फरवरी को केजरीवाल को सबक सिखाना है। पिछले 10 सालों से दिल्ली का बुरा हाल बनाकर केजरीवाल ने सिर्फ झूठ बोला है। आप की सरकार की वजह से दिल्ली के लोगों को केंद्र की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस बार दिल्ली बदलाव के लिए तैयार है और दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है।