फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nagarn Nigam released notice to remove illegal possessions

हो जाएं तैयार, बरामदों से कब्जे हटाने को

Sun, 17 Nov 2013 12:26 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 17 Nov 2013 12:26 PM IST
विज्ञापन
Nagarn Nigam released notice to remove illegal possessions
नगर निगम ने अब मार्केटों के बरामदों में दुकानदारों द्वारा किए गए नाजायज अस्थाई कब्जे हटाने का मन बना लिया है। इसके लिए बड़ी संख्या में दुकानदारों को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन


नोटिस में उनसे सामान हटाने को कहा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर तीन दिनों में सामान नहीं हटाया गया, तो निगम सामान जब्त कर लेगा। साथ ही दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नगर निगम की टीमों ने पहले सारे शहर की मार्केटों का सर्वे किया। इसमें उन दुकानदारों की लिस्ट बनाई गई, जिन्होंने बरामदों में सामान रख कर अवैध कब्जे कर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उन दुकानदारों को नोटिस दिए गए हैं। नोटिस में कहा गया है कि निगम की जानकारी में आया है कि उन्होंने बरामदों में नाजायज तौर पर सामान रख कर कब्जे किए हैं।

दुकानदार तीन दिनों के अंदर खुद ही कब्जे हटा लें। अगर उन्होंने ऐसा न किया तो उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही जुर्माना वसूला जाएगा।

जुर्माना भी पांच सौ रुपये प्रतिदिन से लेकर दस हजार रुपये प्रति सप्ताह तक हो सकता है। नोटिस में हाईकोर्ट के एक आदेश का हवाला भी दिया गया है। उसी के तहत जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी गई है।

दुकानदारों में हड़कंप, पक्षपात का आरोप
नगर निगम द्वारा बड़ी संख्या में शहर के दुकानदारों को नोटिस भेजे जाने के बाद कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं, उन्होंने निगम पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है।


कारोबारियों का कहना है कि नगर निगम ने रेहड़ी-फड़ी वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की। सभी मार्केटों में रेहड़ी-फड़ी वालों के नाजायज कब्जे हैं। पर न तो उन्हें कोई नोटिस दिया और न ही उन्हें हटाने की कार्रवाई की। निगम को सिर्फ दुकानदारों के अवैध कब्जे ही नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed