फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nagar Nigam Toilet Block Issue

निगम ने हर तरह से फायदा पहुंचाया सेलवेल को

Fri, 18 Apr 2014 10:16 AM IST
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Apr 2014 10:16 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam Toilet Block Issue
शहर के 86 पब्लिक टॉयलेट ब्लॉक्स चलाने वाली कंपनी सेलवेल को नगर निगम ने हर तरह से फायदा पहुंचाने की कोशिश की। सेलवेल कंपनी को टॉयलेट ब्लॉक अलॉट करने से पहले निगम ने सभी 86 टॉयलेट ब्लॉक्स की रेनोवेशन करवाई थी।
विज्ञापन


रेनोवेशन पर उस वक्त निगम अफसरों ने 5 करोड़ रुपये खर्च कर डाले थे। इसके बाद भी कंपनी से न कोई लाइसेंस फीस ली गई है और न ही एडवर्टाइजमेंट टैक्स वसूला गया। उल्टा कंपनी ने निगम से हर माह किराया भी लिया और विज्ञापन के रूप में करोड़ों की कमाई भी की।
विज्ञापन

 
अब खस्ता हाल में पड़े हैं टॉयलेट ब्लॉक
रेनोवेशन पर निगम ने काफी खर्चा किया था। उस दौरान टॉयलेट ब्लॉक्स में नए टैप, हैंड ड्रायर्स, सेंसर्स, नई टॉयलेट सीट्स, टाइल्स, एक्जॉस्ट फैन लगवाए गए थे। इस समय हालत ये है कि अधिकतर टॉयलेट ब्लॉक्स खस्ता हालत में हैं। कई जगह टॉयलेट सीट्स और नल टूटे पड़े हैं। दूसरी ओर कंपनी का टेंडर 31 मार्च को खत्म हो गया था। इसके बाद तो शहर में टॉयलेट ब्लॉक्स का हाल और खराब हो गया है। इनकी देखरेख करने वाला भी अब कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कंपनी ने नहीं करवाई रिपेयर
सेलवेल कंपनी का टेंडर खत्म हो चुका है, लेकिन उन्होंने निगम को टॉयलेट ब्लॉक्स रिपेयर करवाकर नहीं दिए। निगम ने कंपनी को 10 सितंबर, 2007 को टेंडर अलॉट किया था। टेंडर के टर्म एंड कंडीशंस के क्लॉज नंबर-15 के मुताबिक उक्त कंपनी को टेंडर खत्म होने के समय सभी टॉयलेट ब्लॉक्स रनिंग कंडिशन में वापस हैंड ओवर करने थे। परंतु इस समय ज्यादातर टॉयलेट ब्लॉक्स खस्ता हाल में हैं।


कोट

टॉयलेट ब्लॉक्स अगर कहीं खराब या टूटे पड़े हैं तो उसको ठीक कराने की जिम्मेदारी कंपनी की ही बनती है। मैं इस बारे में संबंधित एक्सईएन को जांच करने को कहूंगा।
मुकेश आनंद, चीफ इंजीनियर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed