{"_id":"deb572d7a92a73a7fbf58d6faf902747","slug":"nagar-nigam-mobile-app-public-complaints","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम की इस ऐप के मैजिकल परिणाम आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम की इस ऐप के मैजिकल परिणाम आए सामने
अमर उजाला / मोहाली
Updated Fri, 06 Dec 2013 01:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम द्वारा लॉन्च की गई टोल फ्री हेल्पलाइन और मैजिक-ऐप का रिस्पॉन्स आना शुरू हो गया है। पहले ही दिन इन पर कई शिकायतें आईं। निगम कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता ने शिकायतों की समीक्षा की।
जानकारी के मुताबिक, टोल फ्री हेल्पलाइन पर कुल 54 शिकायतें आईं। इनमें सबसे ज्यादा 24 शिकायतें स्ट्रीट लाइटों की समस्या से संबंधित थीं। इसके अलावा सड़क, सीवरेज आदि की भी शिकायतें आईं।
साथ ही संबंधित अधिकारियों को शिकायतें भेज कर उनका निपटारा करने के निर्देश दिए गए। वहीं, निगम द्वारा लॉन्च किए मैजिक-ऐप को 18 लोगों ने अपने स्मार्ट फोन पर डाउनलोड किया।
विज्ञापन
उसके बाद फोटो खींच कर निगम को शिकायतें भी भेजीं। निगम कमिश्नर गुप्ता ने पहले दिन का रिस्पॉन्स देखने के बाद मैजिक-ऐप से आने वाली शिकायतों को लेकर नई हिदायतें भी जारी कर दी हैं।
जिनके तह अब शिकायत आते ही शिकायतकर्ता को एक मैसेज जाएगा। ई-मेल और फोन पर जाने वाले इस मैसेज में बताया जाएगा कि शिकायत निगम को प्राप्त हो गई।
शिकायत का निपटारा करने के बाद भी शिकायतकर्ता को ऐसे ही सूचित किया जाएगा। निगम ने अधिकारियों को भी स्मार्ट फोन देने की योजना बनाई है। जोकि कुछ ही दिनों में सिरे चढ़ने की उम्मीद है।
फिर, समस्या हल होने के बाद अधिकारियों को भी उसी तरह मैजिक-ऐप से फोटो खींच कर भेजनी होगी।