फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nagar nigam encroachment campaign in chandigarh

चली निगम की डिच, होर्डिंग हटे, चंडीगढ़ टिच

Thu, 04 Feb 2016 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 04 Feb 2016 02:46 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam encroachment campaign in chandigarh

एस्टेट ऑफिस और नगर निगम की टीम ने मिलकर सेक्टर 9 में एडवर्टाइजिंग एंड कंट्रोल एक्ट के तहत अतिक्रमणी हटाया।

विज्ञापन


प्रशासन और नगर निगम की ओर से बाजारों में शोरूमों और दुकानों के बाहर इमारत पर लगे बोर्ड हटाए जा रहे हैं। इससे व्यापारियों में भारी रोष है। इस माह हर दिन बोर्ड हटाने का अभियान चलेगा।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीव सिंह का कहना है कि बिना नोटिस के बोर्ड उतारे जा रहे हैं। व्यापारियों का लाखों का नुकसान हो रहा है। अतिक्रमण हटाओ दस्ता जो बोर्ड उतार कर जब्त कर रहा है, उसकी रसीद भी व्यापारियों को नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल डीसी और सलाहकार से मिलने जा रहा है। चरणजीव सिंह ने कहा कि प्रशासन को व्यापारियों के लिए एक सेमिनार का आयोजन करना चाहिए, जहां पर उन्हें बताया जाना चाहिए कि किस साइज के बोर्ड दुकानदार लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल के सलाहकार जगदीश कपूर का कहना है कि प्रशासन अपने लिए विज्ञापन करने के लिए नियम बदल रहा है, जबकि लोग ऐसा करें तो उन पर कार्रवाई की जा रही है।


इस समय शहर की प्रमुख मार्गों पर प्रशासन की ओर से अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम की मशहूरी के लिए बोर्ड लगाए जा रहे हैं। वह भी नियम के खिलाफ है, लेकिन प्रशासन ने अपने लिए कंट्रोल एक्ट में राहत ली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed