फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nagar Nigam Decided to Cancel Selwel Toilet Blocks

सेलवेल कंपनी के टॉयलेट ब्लॉक होंगे रद्द

Wed, 30 Apr 2014 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 30 Apr 2014 12:49 PM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam Decided to Cancel Selwel Toilet Blocks

चंडीगढ़ नगर निगम ने सेलवेल कंपनी को अलॉट किए गए टॉयलेट ब्लॉक्स रद्द करने का फैसला किया है। मंगलवार को नगर निगम ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में यह जानकारी सुनवाई के दौरान दी।

विज्ञापन


निगम ने कहा है कि कंपनी ने समझौते की शर्तों को पूरा नहीं किया है। उधर, कंपनी ने कहा है कि निगम ने अपने इस फैसले के बारे में अभी तक उन्हें कोई सूचना नहीं दी है। निगम द्वारा हाईकोर्ट में दिए गए जवाब पर कंपनी ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है।
विज्ञापन


इसके बाद चीफ जस्टिस संजय किशन कौल एवं जस्टिस अरुण पल्ली पर आधारित खंडपीठ ने मामले की सुनवाई 13 मई तक के लिए स्थगित कर दी।

मालूम हो कि चंडीगढ़ नगर निगम ने कंपनी को 85 टॉयलेट ब्लॉक आवंटित किए थे। इनमें से स्थानांतरण बेस वाले 40 ब्लॉक पर विज्ञापन लगाने की फीस कंपनी को जमा करवानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2008 में यह फीस जमा करवानी बंद कर दी गई। साढ़े पांच साल तक यह फीस नहीं जमा की गई, इसके बावजूद निगम के ओएसडी दो ने कंपनी के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया।

ओएसडी-दो ने अक्तूबर 2013 में यह मामला उठाया। जिसके बाद विज्ञापन फीस के 75 लाख सेलवेल कंपनी को जमा करवाने के निर्देश दिए गए, लेकिन कंपनी ने यह फीस जमा नहीं करवाई।


जब निगम ने कंपनी को टॉयलेट ब्लॉक वापस करने का आदेश दिया तो कंपनी ने निगम के आदेश को चुनौती दी और यह ठेका जारी रखने की मांग की। जिसके बाद हाईकोर्ट ने इस मामले में नगर निगम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed