फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nagar Nigam Chandigarh Decision to Sort Out Water Crisis Problem in Summer Season

चंडीगढ़ में नहीं होगी पानी की किल्लत, नगर निगम ने लिया बड़ा फैसला, सदन में आएगा एजेंडा

Fri, 21 Feb 2020 12:54 PM IST
खुशबू गोयल नवदीप मिश्रा, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 21 Feb 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam Chandigarh Decision to Sort Out Water Crisis Problem in Summer Season
पानी की समस्या
चंडीगढ़ नगर निगम अब पानी स्टोरेज की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रशासन पर आश्रित नहीं रहेगा। अब अपने ही फंड से निगम आधे दिन की पानी की क्षमता को बढ़ाकर पूरे दिन की करने जा रहा है। 25 फरवरी को सदन की बैठक में निगम एजेंडा लेकर आ रहा है, जिसमें लगभग 38 करोड़ से वाटर स्टोरेज क्षमता को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


सेक्टर 39 में स्थित वाटर वर्क्स में कजौली से आने वाले पानी को स्टोर किया जाता है। उसके बाद अलग-अलग वाटर वर्क्स को सप्लाई किया जाता है। यहां पानी की टेस्टिंग के साथ ही पानी का स्टोरेज भी किया जाता है, लेकिन निगम केपास केवल आधे दिन की पानी स्टोरेज की क्षमता है। कजौली स्थित पंप के सभी फेज से पानी सप्लाई ठप होती है तो फिर शहर में पानी की किल्लत शुरू हो जाती है।
विज्ञापन


ऐसे में निगम को टैंकरों का सहारा लेना पड़ता है। निगम ने वाटर स्टोरेज का एजेंडा तो काफी समय पहले पास कर दिया था, लेकिन प्रशासन से फंड न मिलने से स्टोरेज क्षमता नहीं बढ़ाई जा सकी। अब निगम अपने ही फंड से क्षमता बढ़ाने का एजेंडा लेकर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मियों में हर साल बढ़ जाती है समस्या

सेक्टर-39 वॉटर वर्क्स से शहर के सेक्टर-12, 26, 32, 37, 52 और मनीमाजरा के दो वॉटर वर्क्स को पानी सप्लाई होता है। वर्तमान में कजौली वाटर वर्क्स से शहर में छह फेज से 87 एमजीडी पानी सप्लाई हो रहा है। शहर में फिलहाल पानी की खपत 90 एमजीडी है, जबकि गर्मियों में डिमांड 125 एमजीडी तक पहुंच जाती है।

ऐसी स्थिति में टैंकर से ही पानी की सप्लाई होती है। अगस्त माह में पंप खराब होने से कजौली वाटर वर्क्स के चारों फेज की सप्लाई ठप हो गई थी। इससे शहर में लगभग तीन से चार दिन तक हाय तौबा मच गई। निगम ने अपने 17 टैंकर व 50 किराये पर लेकर सप्लाई करवाई। इसके बावजूद लोगों तक पानी नहीं पहुंच सका था।

सांसद व मेयर ने पानी स्टोरेज के लिए मांगा था 38 करोड़
28 सितंबर को उद्घाटन के समय तत्कालीन मेयर राजेश कालिया ने प्रशासक से अपील की थी कि अतिरिक्त पानी तो आ गया है, लेकिन उसे स्टोरेज करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। जब कजौली वाटर वर्क्स पर कोई खराबी होती है या पाइप लाइन टूटती है तो पेयजल सप्लाई ठप हो जाती है।

यदि प्रशासन की ओर से 38 करोड़ का फंड मिल जाए तो यह समस्या भी हल हो जाएगी। उसके बाद सांसद ने गवर्नर से अपील की कि यह फंड उपलब्ध कराया जाए। प्रशासक ने कहा कि विकास कार्य कोई भी अवरुद्ध नहीं होना चाहिए, लेकिन फंड के लिए हां नहीं किया।

टेंडर फीस व टॉवर यूजर्स चार्ज देना होगा

इस बार नगर निगम अपना रेवेन्यू बढ़ाने वाला बजट ला रहा है। इसमें टेंडर के लिए भी फीस देनी होगी, जिसमें 20 लाख से कम के टेंडर पर एक हजार, 20 लाख से दो करोड़ तक के टेंडर पर तीन हजार और उससे ऊपर 5 हजार रुपये फीस देनी होगी। साल में लगभग एक हजार टेंडर होते हैं। इससे अच्छा रेवेन्यू आने की उम्मीद है।

वहीं, टावर से भी यूजर्स चार्जेज लेने की तैयारी है। कमिश्नर केके यादव के अनुसार लगभग 500 टावर शहर में लगे हैं। कंपनी से इनके चार्ज लेंगे। रेजिडेंशियल एरिया के टावर के 3 हजार और कॉमर्शियल एरिया के टावरों से पांच हजार रुपये मासिक किराया लिया जाएगा। इससे निगम को सालाना 2 करोड़ 16 लाख का रेवेन्यू मिलेगा। इसके अलावा रोड कट चार्जेज में 10 प्रतिशत का इजाफा किया गया है।

फायरकर्मियों के लिए फायर रिस्क अलाउंस
निगम इस बार दिल्ली की तर्ज पर फायरब्रिगेड के कर्मचारियों केलिए फायर रिस्क अलाउंस देने का एजेंडा ला रहा है, जिसमें कैटेगरी के हिसाब से 2800 और 3400 रुपये फायर अलाउंस देने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा हॉर्टिकल्चर वेस्ट से खाद बनाने के लिए निगम एरोबिक कंपोस्ट प्रोजेक्ट भी शुरू करने जा रहा है। इसके तहत 2 करोड़ से 66 पार्क में एरोबिक कंपोस्ट एरिया बनाया जाएगा, जिसमें हार्टिीकल्चर वेस्ट से ही खाद बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed