फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nadda launched Haryana Mission 10

Chandigarh News: नड्डा ने हरियाणा मिशन-10 किया लांच, बोले- मोदी को जिताकर भारत को मजबूत करें

Sun, 07 Jan 2024 01:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Nadda launched Haryana Mission 10
कहा- पीएम मोदी ने भारत की राजनीति की संस्कृति बदल दी है, अब चीन कर रहा प्रशंसा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पंचकूला में पहुंचकर लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अन्य नेताओं के साथ रोड शो निकाला। साथ ही हरियाणा में मिशन-10 लांच किया। रोड शो के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं व लोगों से हरियाणा की सभी दस सीटों को जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी का संदेश लेकर हरियाणा की धरती पहुंचे हैं। हरियाणा दस के दस नंबर लाकर अगली बार मोदी की सरकार बनाएगी। लोगों का उत्साह देखकर उन्होंने कहा कि आज वह हरियाणा की दस सीटों की एडवांस बुकिंग करके जा रहे हैं।
उन्होंने लोगों से कहा कि पिछले दस सालों में भारत ने अभूतपूर्व तरक्की की है। यह सब पीएम मोदी की वजह से संभव हो सका है। विकसित भारत और मजबूत भारत के लिए पीएम मोदी को तीसरी बार जिताना है। उनके नेतृत्व में ही भारत 2027 में विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगी। जयश्री राम और मोदी-मोदी नारों के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत की राजनीति की संस्कृति बदल दी है। दस साल पहले तक भारत में विभाजित करने वाली राजनीति की जाती थी। मगर मोदी ने गरीब व वंचितों को आगे बढ़ाकर अगड़े-पिछड़े की राजनीति को दरकिनार कर दिया है। उनकी नीतियों व कार्यक्रमों की वजह से देश का हर वर्ग मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि चीन के अखबार भी अब भारत की तारीफ कर रहे हैं। चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि भारत तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। अखबार के मुताबिक भारत पहले बैलेंस करता था, ताकि कोई नाराज न हो जाए। मगर आज भारत अपने रुचि के अनुरूप काम करता है। उन्होंने कहा कि दुनिया का कोई भी ऐसा बड़ा नेता नहीं है, जिसने नरेंद्र मोदी की प्रशंसा ना कि हो। कोई ऐसा देश नहीं, जिसने भारत का अभिनंदन न किया हो।
विज्ञापन


रोड शो में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यों की तारीफ की
जेपी नड्डा ने रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल के नेतृत्व में पीएम मोदी की नीतियों को मजबूती से लागू किया जा रहा है, ताकि अंतिम व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। चाहे वह आयुष्मान योजना हो या आवास योजना। आज हरियाणा में काफी बड़े सुधार कार्य हुए हैं। परिवार पहचान पत्र ने हरियाणा में आमूलचूल परिवर्तन किया है। लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। घर बैठे उनके काम हो रहे हैं। सरकार खुद आपके द्वार पहुंच रही है। उन्होंने लोगों से हरियाणा सरकार को भी मजबूत करने का आह्वान किया। रोड शो में उनके साथ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी, हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब कुमार देब, पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और विधानसभा अध्यक्ष व पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed