{"_id":"5a47afd54f1c1b4e718bc0a6","slug":"nabha-jailbreak-accused-former-cop-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिसमिस सिपाही गिरफ्तार, नाभा जेल ब्रेक के लिए किया था पुलिस की वर्दी और पगड़ियों का प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिसमिस सिपाही गिरफ्तार, नाभा जेल ब्रेक के लिए किया था पुलिस की वर्दी और पगड़ियों का प्रबंध
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Sun, 31 Dec 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
नाभा जेल ब्रेक
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला पुलिस ने नाभा जेल ब्रेक केस में वांटेड पंजाब पुलिस के डिसमिस सिपाही मनजिंदर सिंह निवासी गांव पलासोर को अमृतसर के जंडियाला गुरु से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट इंटेलीजेंस विंग पंजाब चंडीगढ़ के इनपुट पर गिरफ्तार किया गया। मनजिंदर ने ही नाभा जेल ब्रेक करने वाले आरोपियों को पंजाब पुलिस की वर्दियों और पगड़ियों की व्यवस्था की थी। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली नाभा में केस दर्ज करके पूछताछ की जा रही है।
एसएसपी डा. एस भूपति ने बताया कि नाभा जेल ब्रेक केस में मुख्य साजिश कर्ता प्रेम सिंह उर्फ प्रेमा लाहौरिया निवासी गांव छिडना थाना घरिंडा का परिवार लंबे समय से मिठू बस्ती जालंधर में रह रहा है। मनजिंदर सिंह उसका रिश्तेदार है। प्रेमा लाहौरिया की घरिंडा के नजदीक खेतीबाड़ी योग्य जमीन है जिसकी ठेके पर मनजिंदर सिंह बुवाई कर रहा था। इस नाते प्रेमा लाहौरिया का मनजिंदर सिंह के पुराने घर गांव पलासोर में आना-जाना हो गया, जिससे दोनों में काफी नजदीकियां आ गई थीं।
डिसमिस सिपाही के नाते लाहौरिया ने मनजिंदर को मिलाया
मनजिंदर सिंह पंजाब पुलिस में था और उसे किसी मामले में डिसमिस कर दिया गया। इसलिए जब प्रेमा सिंह लाहौरिया ने बाकी साथियों के साथ मिलकर नाभा जेल ब्रेक की साजिश रची, तो उन्होंने मनजिंदर सिंह को साथ ले लिया। मनजिंदर सिंह ने ही नाभा जेल ब्रेक करने वाले आरोपियों के लिए पंजाब पुलिस की वर्दियों और पगड़ियों का प्रबंध किया था। डिसमिस सिपाही के खिलाफ थाना कोतवाली नाभा में केस दर्ज करके उससे मामले में गहनता के साथ पूछताछ शुरू कर दी गई है।