फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nabha jail break case accused Terrorist harminder singh Mintu died in patiala jail

पंजाबः नाभा जेल ब्रेक कांड के आरोपी आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू की जेल में मौत

Thu, 19 Apr 2018 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Thu, 19 Apr 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
Nabha jail break case accused Terrorist harminder singh Mintu died in patiala jail
हरमिंदर सिंह मिॆटू
बहुचर्चित नाभा जेल ब्रेक मामले में आरोपी खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स के प्रमुख आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू की जेल में मौत हो गई है। बुधवार शाम पटियाला की सेंट्रल जेल में दिल का दौरा पड़ा। उसे तुरंत सरकारी राजिंदरा अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जेल सुपरिंटेंडेंट राजन कपूर ने कहा कि मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है, लेकिन पक्के तौर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकेगा। जेल सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि मिंटू हार्ट पेशेंट था और उसके दिल का आपरेशन भी हो चुका था।
विज्ञापन


अचानक बुधवार शाम करीब सवा चार बजे उसे दिल का दौरा पड़ा। तुरंत उसे सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है, लेकिन फिर भी पक्के तौर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया था

Nabha jail break case accused Terrorist harminder singh Mintu died in patiala jail
हरमिंदर सिंह मिंटू
जेल सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि मिंटू गांव ढली थाना भोगपुर जिला जालंधर का रहने वाला था। मिंटू के परिवार वालों को उसकी मौत की सूचना दे दी गई है। उधर मिंटू के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम होने के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि 28 नवंबर 2016 को नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल में पुलिस वर्दियों में दाखिल हुए अपराधियों ने जिन छह कैदियों को जेल से भगाया था, उनमें हरमिंदर सिंह मिंटू भी शामिल था। लेकिन मिंटू को पुलिस ने वारदात के अगले ही दिन 29 नवंबर 2017 को सुबह दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया था।

उस समय वह मुंबई में पनवेल के लिए रवाना होने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहा था। इससे पहले खाडकूवाद से संबंधित कई मामलों में वांटेड मिंटू को मलयेशिया से भारत लाया गया था, जिसके बाद से मिंटू नाभा जेल में बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed