{"_id":"5dc9cbd78ebc3e5b780c2155","slug":"my-reporting-is-direct-to-amit-shah-offaical-not-ready-to-tacke-action-chandigarh-news-pkl356551677","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अधूरा काम देख भड़कीं सांसद खेर, बोलीं- अमित शाह को सीधी रिपोर्टिंग, एक्शन को मजबूर न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरा काम देख भड़कीं सांसद खेर, बोलीं- अमित शाह को सीधी रिपोर्टिंग, एक्शन को मजबूर न करें
Tue, 12 Nov 2019 10:42 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
सांसद किरण खेर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम से राहत के लिए माडर्न कांप्लेक्स के पास बनाए गए अंडरपास का उद्घाटन करने पहुंचीं सांसद किरण खेर चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद पर बरस पड़ीं। सांसद इस बात से नाराज दिखीं कि जिस अंडरपास का वह उद्घाटन करने आईं हैं, उसके कई काम अब भी अधूरे पड़े हैं। उन्होंने चीफ इंजीनियर से कहा कि उद्घाटन करने की इतनी जल्दी क्या पड़ी थी?
खामियों को दूर करने के बाद इसका शुभारंभ किया जा सकता था। इसके अलावा शहर की टूटी सड़कें और बदहाल गांवों के विकास न होने पर भी उन्होंने चीफ इंजीनियर समेत अन्य अधिकारियों को भी खूब खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि मेरी रिपोर्टिंग सीधे गृह मंत्री अमित शाह के पास है। मैं यहां राजनीति नहीं करने आई हूं। मुझे सिर्फ काम करना है। इसलिए अधिकारी मुझे एक्शन लेने पर मजबूर न करें। बता दें कि अमर उजाला ने सोमवार को प्रकाशित अंक में ‘मनीमाजरा में खामियों से घिरे अंडरपास का उद्घाटन आज’ शीर्षक से अफसरों की इस लापरवाही को प्रमुखता से उठाया था।
दरअसल, मनीमाजरा में रेलवे अंडरपास बन जरूर गया है, लेकिन अब भी उसमें कई खामियां रहती हैं। इससे आसपास के रहने वाले लोग और दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन मुद्दों को अमर उजाला प्रमुखता से उठाता रहा है। खेर ने कहा कि रेलवे अंडर ब्रिज का काम शुरू करवाने के लिए काफी लड़ाई लड़नी पड़ी, तब जाकर इसका निर्माण शुरू हुआ। वे बोलीं कि मीडिया से पता चला कि आरयूबी 15 दिन पहले शुरू हो चुका था लेकिन अधिकारियों ने इस बारे में बताना तक मुनासिब नहीं समझा। जब शुरू हो चुका हो तो उद्घाटन क्यों कराया?
विज्ञापन
उद्घाटन से पहले एरिया काउंसलर जगतार सिंह जग्गा भी नाराज दिखे। उद्घाटन के शिलापट्ट पर उनका नाम नहीं था। उन्होंने सांसद के सामने इस पर आपत्ति जताई। बाद में उनका नाम भी जोड़ा गया। इस मौके पर एडवाइजर मनोज परिदा, मेयर राजेश कालिया, चीफ इंजीनियर मुकेश आंनद, चीफ आर्किटेक्ट कपिल सेतिया, पार्षद जगतार जग्गा, महेश इंदर सिंह सिद्धू, हीरा नेगी, राजबाला मलिक व सहदेव सलारिया मौजूद रहे।

किरण के आंखों में आए आंसू
इस दौरान सांसद खेर ने माडर्न कांप्लेक्स आरडल्यूए के प्रधान गुरसेवक सिंह से भी अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि मैं आर्मी अफसर की बेटी और पोती हूं, इसलिए मैं आपकी बहुत इज्जत करती हूं। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि आपने जो काम बोला, वो मैंने करवाया लेकिन दुख इस बात का है कि आप मेरी पीठ के पीछे भला-बुरा बोलते हैं। यह बात कहते ही उनकी आंखों में आंसू आ गए।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान लोगों को लगा कि उन्हें यहां से टिकट नहीं मिलेगी। टिकट तो उस दिन मेरी पक्की हो गई थी, जिस दिन टिकट का आवेदन किया था। टिकट में देरी इसलिए हो रही था, क्योंकि पार्टी को गुरदासपुर से उचित उम्मीदवार नहीं मिल रहा था। टिकट मिलने के बाद चंडीगढ़ की जनता ने दोबारा से विश्वास दिखाया। उनका भरोसा नहीं टूटने दिया जाएगा।
सालों पुरानी मांग पूरी हुई
अंडरपास बनने से मनीमाजरा और मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स में रहने वाले लोगों की सालों लंबित मांगे पूरी हुई है। यह अंडरपास चार लेन का है। हालांकि इससे ट्रक व स्कूल बस नहीं निकल सकेंगे। इसे बनाने में करीब 7.25 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। खेर ने 14 अगस्त, 2017 को आरयूबी का शिलान्यास किया था। मनीमाजरा में आरयूबी बनवाने के लिए सांसद किरण खेर ने लगातार प्रयास किए हैं।
मनीमाजरा रेलवे फाटक के पास वाटर सप्लाई और सीवरेज की मेन लाइन बिछी होने व इन्हें शिफ्ट करने के लिए नगर निगम के पास जगह न होने के कारण यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया था। लेकिन, 2016 में सांसद किरण खेर ने आरयूबी बनाने के प्रोजेक्ट को नए सिरे से केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष उठाया था। मनीमाजरा के लोग लंबे समय से आरयूबी बनाने की मांग कर रहे थे। रेलवे फाटक पर उन्हें काफी देर तक खड़ा रहना पड़ता था और वहां लंबा ट्रैफिक जाम भी लग जाता था।