फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mustard procurement will start in Haryana from March 28

Haryana News: सरसों, चना और सूरजमुखी की बंपर पैदावार की उम्मीद, 28 मार्च से शुरू होगी खरीद

Mon, 13 Feb 2023 11:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 13 Feb 2023 11:42 PM IST
सार

राज्य सरकार ने मूल्य समर्थन योजना के तहत बाजार शुल्क पर जीएसटी की प्रतिपूर्ति के लिए 311.84 करोड़ रुपये की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति दे दी है। बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक मुकुल कुमार, कृषि, हैफेड और एचएसडब्ल्यूसी के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Mustard procurement will start in Haryana from March 28
सरसों - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा में इस बार रबी की फसलों सरसों, चना और सूरजमुखी के बंपर उत्पादन की उम्मीद है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने रबी फसलों की खरीद 28 मार्च से शुरू करने का फैसला लिया है। 28 मार्च से सरसों, एक अप्रैल से चना और एक जून, 2023 से सूरजमुखी की खरीद की जाएगी। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सोमवार को रबी फसलों की खरीद समय पर करने के लिए तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन


बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को खरीद से लेकर भंडारण तक का निर्देश दिया है। हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन संघ (हैफेड) केंद्र सरकार की मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) की ओर से सूरजमुखी के बीज और चने की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर करेगा। इसके अलावा हरियाणा राज्य भंडारण निगम पीएसएस के तहत सरसों की एमएसपी पर खरीद करेगा। 
विज्ञापन


राज्य सरकार ने मूल्य समर्थन योजना के तहत बाजार शुल्क पर जीएसटी की प्रतिपूर्ति के लिए 311.84 करोड़ रुपये की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति दे दी है। बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक मुकुल कुमार, कृषि, हैफेड और एचएसडब्ल्यूसी के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2022-23 में फसल उत्पादन का अनुमान

 

फसल रकबा     पैदावार का अनुमान (मीट्रिक टन)
सरसों 18.16 लाख एकड़ 13.89 लाख
चना   93,000 एकड़   40 हजार
सूरजमुखी 37,000 एकड़   30 हजार


                              
                     

           
               

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed