फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Muslim population growing City Beautiful, official reports

चंडीगढ़ की मुस्लिम आबादी में यूथ ज्यादा, सरकारी रिपोर्ट

Mon, 18 Jan 2016 12:46 PM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 18 Jan 2016 12:46 PM IST
विज्ञापन
Muslim population growing City Beautiful, official reports

सिटी ब्यूटीफुल का मुस्लिम वर्ग ऐसा है, जिसमें अन्य धर्मों के मुकाबले किशोरों (0-19) की संख्या का अनुपात सबसे ज्यादा है। इसके बाद हिंदू किशोर हैं, जबकि सिखों में सीनियर सिटीजन की संख्या सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन


जनगणना विभाग की ओर से साल 2011 में धार्मिक कम्युनिटी के आधार पर की गई गणना के जारी आंकड़ों के मुताबिक चंडीगढ़ में मुस्लिम वर्ग की कुल आबादी 51447 है। इसमें 44 प्रतिशत आबादी की आयु 19 वर्ष तक है, जो अन्य धर्मों के मुकाबले करीब नौ प्रतिशत ज्यादा है।
विज्ञापन


इसके उलट मुस्लिम वर्ग में सीनियर सिटीजन की संख्या काफी कम है। 60 साल से ऊपर कुल 1690 लोग हैं, जो मुस्लिम आबादी की कुल आबादी का मात्र 3.28 प्रतिशत हिस्सा है। ये आंकड़े बताते हैं कि शहर में सबसे तेजी से आबादी मुस्लिम वर्ग की बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसंख्या विभाग की ओर से 0 से लेकर 80 तक के उम्र वर्ग के पहली बार आंकड़े जारी किए गए हैं। मुस्लिम वर्ग के बाद हिंदू वर्ग के किशोर हैं। चंडीगढ़ में हिंदुओं की कुल आबादी आठ लाख 52 हजार 574 है। इसमें 0-19 वर्ग के कुल 3,06,494 किशोर हैं, जो आबादी का कुल 35 प्रतिशत है। जबकि सीनियर सिटीजन की कुल संख्या 46,806 है, जो कुल आबादी का मात्र 5.4 प्रतिशत है।

हालांकि मुस्लिम वर्ग के मुकाबले हिंदुओं के सीनियर सिटीजन की संख्या ज्यादा हैं। हालांकि, शहर की कुल आबादी में हिंदू सबसे ज्यादा है। चंडीगढ़ में ईसाई धर्म की कुल आबादी 8720 है। इनमें 0-19 वर्ग के कुल किशोर 2860 है, जो ईसाई आबादी का 32 प्रतिशत है, जबकि सीनियर सिटीजन की आबादी 507 है, जो उनकी आबादी का 5.8 प्रतिशत है।


चंडीगढ़ में सिखों की कुल आबादी का 12,81 फीसदी सीनियर सिटीजन
विभाग के मुताबिक सिखों की कुल जनसंख्या 1,38,329 है। इसमें 60 साल से ऊपर आयु वर्ग के लोगों की संख्या 17,724 है, जो कुल आबादी का 12.81 प्रतिशत है। इसी तरह से 0-19 आयु वर्ग की कुल जनसंख्या 37490 है, जो कुल आबादी का 27.10 है। आंकड़ों की ओर से यह भी इशारा किया गया है, साल 2001 की जनसंख्या के मुकाबले चंडीगढ़ में सिखों की जनसंख्या में गिरावट भी दर्ज की गई है।

आंकड़ों पर एक नजर ( 2011 जनसंख्या के मुताबिक)
धर्म-----कुल आबादी---0-19------प्रतिशत--60 से ऊपर---प्रतिशत
हिंदू-----852574-----306494---35-----46806------5.4
मुस्लिम--51447------22665-----44-----1690-------3.28
सिख---138329------37490-----27------17724-----12.81
ईसाई---8720--------2860-------32------507--------5.7

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed