{"_id":"59ae4ac04f1c1b8c078b4611","slug":"musical-night-on-world-tourism-day-at-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड टूरिज्म डे पर चंडीगढ़ में पहली बार खास प्रोग्राम, नामी सिंगर्स नचाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड टूरिज्म डे पर चंडीगढ़ में पहली बार खास प्रोग्राम, नामी सिंगर्स नचाएंगे
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
वर्ल्ड टूरिज्म डे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड टूरिज्म डे के मौके पर चंडीगढ़ में पहली बार बेहद खास प्रोग्राम होने जा रहा है, जिसमें शहर भर के लोगों को नामी सिंगर्स नचाने के लिए आएंगे। चंडीगढ़ प्रशासन 22 से 27 सितंबर तक शहर में वर्ल्ड टूरिज्म वीक मना रहा है। 27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे पर कैपिटल कांप्लेक्स स्थित पंजाब व हरियाणा विधानसभा की छत पर क्लासिकल नाइट आयोजित की जाएगी। विधानसभा की इमारत की छत से कैपिटल कांप्लेक्स का नजारा अद्भुत होता है।
यह पहली बार होगा कि रंग-बिरंगी लाइटिंग और आसमान के जगमग सितारों के नीचे विधानसभा की छत पर शहर के लोग और पर्यटक क्लासिकल नाइट का लुत्फ उठा सकेंगे। क्लासिकल नाइट में कई माने जाने गायक शामिल होंगे। कार्यक्रम में पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जीएमसीएच-32 और गवर्नमेंट मेडिकल सुपरस्पेशयलिटी हॉस्पिटल जीएमएसएच-16 में टूरिज्म डिपार्टमेंट की ओर से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को गुलाब और कार्ड देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की जाएगी।
रेलवे स्टेशन और इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोज व ग्रीटिंग कार्ड
27 को वर्ल्ड टूरिज्म डे पर यूटी के टूरिज्म डिपार्टमेंट की ओर से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन और इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों को रोज के साथ ग्रीटिंग कार्ड दिए जाएंगे। टूरिज्म डिपार्टमेंट पर्यटकों का इस दिन ग्रीटिंग कार्ड और रेड रोज़ देकर पर्यटकों का स्वागत करेगा। अधिकारियों के मुताबिक इस दिन पंजाब व हरियाणा विधानसभा की छत पर होने वाले क्लासिकल नाइट में शहरवासियों के अलावा विदेश से आने वाले पर्यटकों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस तरह रहेगा शेडयूल
23 सितंबर की शाम सेक्टर-42 लेक पर लाइटिंग और लेक के साइट पर पंजाब गानों की धूम की मचेगी। वर्ल्ड टूरिज्म डे को देखते हुए यूटी प्रशासन 24 सितंबर को सेक्टर-17 प्लाजा में बॉलीवुड नाइट करने जा रहा है। इसमें बॉलीवुड की दुनिया के कई नामचीन गायक अपने सुरों से सबको मंत्रमुग्ध करेंगे। इसमें कई बॉलीवुड सिंगर ऐसे होंगे, जोकि कई हिट एलबम भी निकाल चुके हैं।
वर्ल्ड टूरिज्म डे पर सिटको के होटल्स में स्पेशल ऑफर
वर्ल्ड टूरिज्म डे पर इस बार सिटको के होटल्स में स्पेशल ऑफर दिए जाएंगे। रूटीन कस्टमर और न्यू कस्टमर के लिए रूम बुकिंग से लेकर मेन्यू तक में डिस्काउंट व स्पेशल ऑफर होंगे। विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए होटल में रुकने और इवनिंग प्रोग्राम के विशेष बंदोबस्त किए जाएंगे।
प्रशासन इस बार 22 से 27 सितंबर तक वर्ल्ड टूरिज्म वीक मना रहा है, शहरवासियों और पर्यटकों के लिए टूरिज्म और सिटको डिपार्टमेंट की ओर से खास बंदोबस्त किए गए हैं।
- जितेंद्र यादव, निदेशक टूरिज्म