{"_id":"b0b344fe1b10a740a452641a41f3f1e2","slug":"musical-evening-at-vivek-high-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ब्लेज अवे’ से सिखाया, सालसा पर नचाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ब्लेज अवे’ से सिखाया, सालसा पर नचाया
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 Nov 2013 10:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक हाई स्कूल, मोहाली के 7वें स्थापना सप्ताह उत्सव के आखिरी दिन शनिवार को सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल के सभागार में संगीतमय कार्यक्रम ‘ब्लेज अवे’ प्रस्तुत किया गया।
इस कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने गीत और डांस पेश किए। संगीतमय शाम की शुरुआत एक धार्मिक प्रस्तुति से हुई और विद्यार्थियों ने ‘जो मांगे ठाकुर अपने ते’ शबद कीर्तन गाया।
इसके बाद छात्रों ने ‘रासलीला’ नामक कार्यक्रम पेश किया जिसमें मानवता के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया। संगीत और डांस की सशक्त प्रस्तुतियों के साथ स्टूडेंट्स का प्रदर्शन दर्शकों को रोमांचित कर गया।
विज्ञापन
वहीं कबीर के दोहों पर संगीतमय प्रस्तुति को दर्शकों ने खड़े होकर सराहा। इसके अलावा खूबसूरत ढंग से संयोजित किए कथक और अन्य लोक नृत्यों को प्रस्तुत किया गया जो कि गुजरात, महाराष्ट्र और पंजाब से संबंधित थे।
इसके साथ ही सालसा डांस ने शाम का उत्साह और भी बढ़ा दिया। इस संगीतमय शाम के अंत में स्टूडेंट्स के शानदार भंगड़े ने कार्यक्रम में एक नई ही ऊर्जा भर दी।