फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Music industry is not safe from Punjab to Canada, famous singers are on target

बढ़ता गैंगस्टर्स का खाैफ: पंजाब से लेकर कनाडा तक महफूज नहीं म्यूजिक इंडस्ट्री, निशाने पर नामवार गायक

Wed, 04 Sep 2024 02:45 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 04 Sep 2024 02:45 PM IST
सार

पंजाब की अरबों रुपये की म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना दबदबा जमाने के लिए गैंगस्टर एक दूसरे के सामने खड़े हैं। इनमें एक गैंग में लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, काला जठेड़ी और काला राणा तो दूसरी तरफ दविंदर बबीहा गैंग के लक्की पटियाल, कौशल, नीरज बवानिया और संपत नेहरा जैसे बड़े-बड़े गैंगस्टर हैं। सभी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना वर्चस्व कायम करने में लगे हैं और इसी की चपेट में पंजाब के बड़े सिंगर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Music industry is not safe from Punjab to Canada, famous singers are on target
एपी ढिल्लों - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

90 के दशक में जिस तरह मुंबई में बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम और उसकी डी कंपनी का दबदबा था। उसी तरह पंजाब म्यूजिक और पंजाब फिल्म इंडस्ट्री में पंजाब के गैंगस्टर अब अपना साम्राज्य जमाने की होड़ में लगे हैं। 

विज्ञापन


विदेशों में भी पंजाबी बड़ी संख्या में बसे हुए हैं और वहां भी पंजाब के अलावा जो अन्य प्रवासी भारतीय हैं, उनमें भी पंजाबी गानों और पंजाबी गायकों के लिए जबरदस्त क्रेज है, लेकिन ये पंजाबी गायक जो हिंदुस्तान के लोगों का मनोरंजन करते हैं, वे गैंगस्टर्स के निशाने पर हैं। ताजा घटना गायक एपी ढिल्लों के साथ घटी है। कनाडा में उसके निवास पर गोलियां चलाई गई हैं। 

विज्ञापन

वीडियो बनाकर ली जिम्मेदारी

कनाडा के वैंकूवर में स्थित विक्टोरिया आइलैंड में एपी ढिल्लों यानी अमृतपाल सिंह ढिल्लों के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद एक बार फिर यह सवाल खड़ा हुआ है कि पंजाब और विदेशों में रहने वाले पंजाबी गायकों की सुरक्षा का क्या होगा। हमलावर इस कदर बेखौफ हैं कि उन्होंने ढिल्लों के घर के बाहर हुई फायरिंग का वीडियो भी बनाया है और इसकी जिम्मेदारी भी ली है। हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने ली है।

मूसेवाला को गोलियों से भून दिया गया था

एपी ढिल्लों के घर पर हुए हमले से 2022 में जाने-माने युवा पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की घटना भी याद आती है। सिद्धू मूसेवाला पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं और उसके बाद भी पंजाबी गायकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे। 

कुछ महीने पहले पंजाबी गायक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर दिलप्रीत की ओर से रंगदारी वसूलने की धमकी दी थी। गैंगस्टर दिलप्रीत ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के एक और बड़े चेहरे परमीश वर्मा पर हमला किया था। पिछले साल गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित घर के बाहर फायरिंग भी हुई थी और इसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी। तब बिश्नोई ने कहा था कि यह गिप्पी ग्रेवाल के लिए चेतावनी है कि वह सलमान खान की तारीफ करना बंद कर दे। फरवरी में पंजाबी म्यूजिक कंपोजर बंटी बैंस से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पंजाबी सिंगर करण औजला और शैरी मान को बंबीहा गैंग से संबंध रखने वाले जस्सा ग्रुप ने फेसबुक पर धमकी दी थी। जस्सा ग्रुप ने लिखा था कि उनका हिसाब जरूर किया जाएगा।

पंजाब की म्यूजिक और फिल्म इंड्रस्टी पर कब्जा करने या अपना दबदबा रुतबा कायम रखने और करोड़ों रुपये की चाह में बंबीहा गैंग ने अपनी म्यूजिक कंपनी खोलकर वर्चस्व कायम करने की भरपूर कोशिश कर रखी है।

पंजाब के सिंगर और लॉरेंस का दबदबा

हालत यह हो गई थी कि गैंगस्टर पंजाबी सिंगर एक्टर से बाकायदा प्रोटेक्शन मनी की डिमांड करते थे नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जाती थी ज्यादातर सिंगर बंबीहा गैंग के इशारे पर काम कर रहे थे। ये गैंग अपने खेमे में पंजाब के पापुलर सिंगर को करना चाहते हैं। वह किस शो में अपने गाने गायेंगे। विदेशों में उनके शो कहां होंगे, कैसे होंगे उसका बाकायदा मुनाफे में से हिस्सा भी गैंगस्टर लेते हैं। इतना ही नहीं, कौन सी कंपनी उनके एल्बम को रिलीज करेगी किसके पास उनके राइट्स होंगे इन सब का फैसला भी यह गैंगस्टर ही किया करते हैं।

एपी ढिल्लो बोले मैं सुरक्षित

गायक एपी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं। मेरे लोग सुरक्षित हैं। आप सभी का शुक्रिया, जिन्होंने हमसे संपर्क किया। आपका समर्थन ही सब कुछ है।" सभी को शांति और प्यार।"कनाडा पुलिस द्वारा मामले में जांच तेज कर दी गई है, क्योंकि एपी के घर पर हुई वारदात के बाद पूरा सोशल मीडिया लॉरेंस गैंग के खिलाफ और एपी की सुरक्षा को लेकर गरमाया हुआ है। ऐसी जानकारी मिल रही है कि दो हमलावरों की पहचान कर ली गई है।

एपी ढिल्लों के पड़ोसी ने पुलिस को जानकारी देते हुए कहा है कि जब गोलियां चल रही थी तो वह अपने घर में ही थे। फायरिंग की आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई, जब वह बाहर पहुंचे तो वहां पर कोई नहीं था। एक तेज रफ्तार कार वहां से भागती हुई नजर आ रही थी। जब घर की रीड ने अपने घर की छत पर जाकर देखा तो पड़ोसी के घर के बाहर दो वाहन जल रहे थे। उसने कहा कि जब तक बचाव दल के लोग पहुंचे, तब तक वह ट्रक जलकर राख हो चुका था। घटना के वक्त ढिल्लो के घर के अंदर उनका करीबी सहयोगी और इंडो-कैनेडियन रैपर शिंदा काहलों मौजूद था। वारदात हुई तो शिंदा ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

गोल्डी बराड़ का कनाडा व अमेरिका में म्यूजिक का धंधा...

पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार कनाडा और अमेरिका में म्यूजिक और इवेंट कंपनी चला रहा है। उसने वहां पर अपनी कंपनी को चलाने के लिए कई बड़े गायकों को बुलाया। गोल्डी बरार एक गाने के बदले में इन गायकों को 20 लाख तक की पेमेंट अदा करता था या फिर इन लोगों से ये कॉन्ट्रेक्ट किया जाता था कि जिस हिसाब से इनके प्रोग्राम के टिकट बिकेंगे और उनसे जो प्रॉफिट आएगा, उसके आधार पर उनको फीस चुकाई जाएगी। गोल्डी को मालूम है कि गायकों को कमाई डॉलरों में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed