फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mushtaq Ali, Women's Seniors, City teams start with victory in Vinoo Mankad Trophy

मुश्ताक अली, महिला सीनियर्स, वीनू मांकड़ ट्राफी में शहर की टीमों का जीत से आगाज

Thu, 13 Oct 2022 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Mushtaq Ali, Women's Seniors, City teams start with victory in Vinoo Mankad Trophy
चंडीगढ़। गौरव पुरी और अंकित कौशिक की आतिशी शतकीय पारी के चलते चंडीगढ़ ने लखनऊ में खेली जा रही सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में सिक्किम को 67 रनों से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। कप्तान मनन वोहरा 11 रन, हरनूर सिंह 6 रन पर आउट हुए। तीसरे विकेट के लिए गौरव पुरी और अंकित कौशिक ने 159 रनों की साझेदारी की और टीम को संकट से उबारा। गौरव पुरी ने 93 और अंकित कौशिक ने 65 रन की पारी खेली। चंडीगढ़ ने तीन विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिक्किम की पूरी टीम 9 विकेट पर 112 रन ही बना सकी। कप्तान आशीष थापा ने सबसे अधिक 52 रन बनाए। गेंदबाजी में चंडीगढ़ से संदीप शर्मा 22 रन देकर तीन विकेट और जगजीत सिंह संधू ने 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए ।
विज्ञापन

उधर, विशाखापत्तनम में सीनियर्स महिला टी-20 के एक लीग मैच में प्रियंका गुलेरिया ने अंतिम क्षणों में बेहतरीन गेंदबाजी कर चंडीगढ़ को बड़ौदा के खिलाफ 9 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ ने 113 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़ौदा की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 101 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में चंडीगढ़ से प्रियंका ने 3 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं देहरादून में खेली जा रही वीनू मांकड़ ट्रॉफी में चंडीगढ़ ने मणिपुर पर शानदार छह विकेट से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए मणिपुर की पूरी टीम 172 रन के स्कोर पर सिमट गई। इसके जवाब में चंडीगढ़ ने 30 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed