फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Museum and open theater will be built in Agroha Dham

Chandigarh News: अग्रोहा धाम में बनेगा म्यूजियम व ओपन थियेटर

Tue, 06 Aug 2024 04:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Museum and open theater will be built in Agroha Dham
विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की अध्यक्षता में खींचा गया अग्रोहा के विकास का खाका
विज्ञापन


चंडीगढ़। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की अध्यक्षता में अग्रोहा डेवलपमेंट कमेटी ने अग्रोहा के विकास का खाका तैयार किया। बैठक में तय हुआ कि अग्रोहा में मौजूद लोक निर्माण विभाग की करीब 10 एकड़ भूमि हरियाणा पुरातत्व विभाग को हस्तांतरित करवाने के लिए सरकार को लिखा जाएगा। इस भूमि पर अग्रोहा डेवलपमेंट कमेटी पर्यटन को बढ़ावा देने वाली परियोजनाएं स्थापित करेगी।
समिति यहां विशेषज्ञों से राय लेने के बाद म्यूजियम, लाइट एंड साउंड शो के लिए ओपन थियेटर बनाएगी। इसके लिए सरकार से बजट भी मांगा जाएगा। बैठक में उपस्थित कमेटी अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और सह अध्यक्ष डॉ. कमल गुप्ता ने प्रारंभिक स्तर पर अपने स्वैच्छिक कोटे से पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। समिति ने मांग की है कि हिसार मेट्रोपोलिटन विकास प्राधिकरण में अग्रोहा को शामिल कर इसका नाम हिसार-अग्रोहा मेट्रोपोलिटन विकास प्राधिकरण किया जाए। इससे इस शहर का विकास नियोजित ढंग से किया जा सकेगा। समिति का मानना है कि यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने से यातायात सुगम हो जाएगा, जिसका सीधा लाभ अग्रोहा धाम को मिलना चाहिए। अग्रोहा में धार्मिक महत्व के स्थानों को संरक्षित करने पर भी कमेटी ने जोर दिया है। हरियाणा सरकार ने अग्रोहा विकास परियोजना के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता इस कमेटी के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

जीपीआर में दिखीं दबी हुई दीवारें
बैठक में अग्रोहा टीले के अध्ययन के लिए की गई जीपीआर (ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार) रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस रिपोर्ट के लिए मानव रहित हवाई वाहन से टीले की डिजिटल मैपिंग की गई है। अध्ययन में ईंट-पत्थरों के मजबूत समूह दिखाई दिए। स्तूप के निकट 0.05 मीटर की गहराई पर प्रोफाइल ग्रिड का मजबूत प्रतिबिंब दिखा है। मजबूत क्लस्टरिंग प्रतिबिंब प्रोफाइल पर एक मंच या ईंट-बैट संरचना मिली है। यहां नीचे दबी हुई दीवारें भी दिखाई दी हैं। जीपीआर तकनीक में पृथ्वी विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, भूविज्ञान और पुरातत्व से संबंधित सभी क्षेत्रों का व्यापक रूप से अध्ययन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed