{"_id":"58c2d67c4f1c1bd044dc419e","slug":"murthal-gangrape-case-sit-took-blood-samples-of-25-youths","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुरथल गैंगरेप मामला: एसआईटी ने 25 युवकों के ब्लड सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरथल गैंगरेप मामला: एसआईटी ने 25 युवकों के ब्लड सैंपल लिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 10 Mar 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के सामान्य अस्पताल में डीएनए के लिए पहुंचे युवा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते साल जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान मुरथल में कथित गैंगरेप मामले में हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस प्रशासन ने जांच में और तेजी दिखानी शुरू कर दी हैै। एसआईटी ने संभावित घटना स्थल के आसपास के गांवों में युवाओं के ब्लड सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं।
शुक्रवार को संभावित घटनास्थल से सटे एक गांव के करीब 25 युवाओं का ब्लड सैंपल सामान्य अस्पताल में लिया गया। पुलिस इस मामले में अन्य युवाओं के भी सैंपल ले सकती हैं। इसके लिए ग्राम पंचायतों से भी सहयोग लिया जा रहा है। एसआईटी अपनी जांच में हर पहलु पर नजर रख रही है।
गौरतलब है कि मुरथल के कथित गैंगरेप मामले में हरियाणा सरकार ने दोबारा से एसआईटी गठित कर आईजी ममता सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन कर रखा है। इसमें सोनीपत की डीएसपी भारती डबास और करनाल की डीएसपी सुरेंद्र कौर को शामिल किया गया है। एसआईटी अब तक तमाम ढाबा संचालकों से बात कर चुकी है, लेकिन कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है।

कोर्ट की फटकार के बाद एसआईजी ने जांच तेज की
डीएनए के लिए ब्लड सैंपल लेने को कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए पांच युवकों का कराया जा चुका हैै डीएनए टेस्ट
पुलिस द्वारा कथित दुष्कर्म मामले में इससे पहले भी पांच युवकों के ब्लड सैंपल लेकर उनका डीएनए टेस्ट कराया जा चुका है। अब पुलिस इसे व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाकर सैंपल लेने की प्रक्रिया में जुट गई है।
मामले को जांच की जा रही है। इस मामले में अभी कोई नई बात सामने नहीं आई है। मामले की जांच अधिकारी आईजी ममता सिंह ने ग्राम पंचायतों से सहयोग मांगा था, जिसके चलते ग्राम पंचायतों के सहयोग से युवाओं का ब्लड सैंपल लेकर उनका डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। पुलिस इस मामले को सुलझाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।
-भारती डबास, डीएसपी