फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murdered Of A Man Outside Of Court premises In Karnal

तारीख पर आए युवक की कोर्ट परिसर के बाहर चाकुओं से गोदकर हत्या, ऐसे रची गई थी साजिश

Fri, 13 Sep 2019 12:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंद्री/करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंद्री/करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Murdered Of A Man Outside Of Court premises In Karnal
प्रतीकात्मक तस्वीर

मारपीट के मामले में तारीख पर आए मुरादगढ़ निवासी शुभम की इंद्री कोर्ट परिसर के मेन गेट पर शिकायतकर्ता ने ही अपने साथियों के साथ चाकू घोंपकर हत्या कर दी। उसने शुभम को समझौते के लिए कोर्ट परिसर से बाहर बुलाया था। शुभम के साथ उसके दो दोस्त भी थे।

विज्ञापन


आरोपी शुभम की हत्या करने के बाद धमकी देकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर कुंजपुरा थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। शुभम का शव पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज भेजा गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मृतक के चाचा संतोष ने बताया कि शुभम उसका भतीजा है। दो साल पहले आरोपी संदीप ने शुभम पर मारपीट के आरोप लगाए थे। यह मामला कोर्ट में चल रहा था। इसी मामले में सुबह 11 बजे उसका भतीजा शुभम अपने दोस्तों अश्विनी और विक्रांत के साथ तारीख पर कोर्ट गया था। गढ़ी गुजरान निवासी शिकायतकर्ता संदीप ने उसके भतीजे शुभम, अश्विनी और विक्रांत को समझौते के लिए कोर्ट परिसर के बाहर मेन गेट पर बुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप, उसका साथी मित्ता और सुमित सहित करीब सात आरोपियों ने चाकू से शुभम पर हमला कर दिया। उसके पेट, सिर और छाती पर कई वार किए। अश्विनी, विक्रांत और मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने शुभम को मुश्किल से छुड़वाया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी इंद्री में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। 
 
दो साल पहले शुरू हुई थी रंजिश
शुभम और संदीप के बीच दो साल पहले रंजिश शुरू हुई थी। महीना भी सितंबर का ही था। 18 सितंबर 2017 को पुलिस में दी शिकायत में संदीप ने आरोप लगाया था कि 11 सितंबर को वह मटक माजरी से इंद्री की तरफ जा रहा था तो करीब 12 युवकों ने उसकी बाइक को रोक लिया।

शुभम और उसके साथियों ने उससे मारपीट की। सात दिन बाद 18 सितंबर को पुलिस ने शुभम, विक्रांत, अश्विनी व युगल के खिलाफ केस दर्ज किया था। यह केस फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। यही पुरानी रंजिश बढ़ते-बढ़ते मर्डर तक पहुंच गई।

मृतक के चाचा संतोष की शिकायत पर तीन नामजद सहित सात पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुरेंद्र कुमार, थाना प्रबंधक, इंद्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed